'मां कसम! एक लाख का इनामी शूटर सत्यम मेरे सामने खड़ा है'..., भोपाल से शामली पुलिस के पास आई कॉल
Shamli News: शामली पुलिस को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के इनामी शूटरों सत्यम कादयान और आर्यन संधू के बारे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
शूटर सत्यम कादयान और आर्यन संधू अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित।
इनामी शूटरों के फोटो वायरल होने के बाद रोजाना देशभर से आ रहीं फोन काॅल।
झूठी और भ्रामक सूचनाएं देने वालों से शामली पुलिस परेशान, समय व संसाधन हो रहे नष्ट।
जागरण संवाददाता, शामली। 'मैं भोपाल से बोल रहा हूं, शामली का निवासी हूं। मां कसम साहब, मेरे सामने आपका आरोपित एक लाख का इनामी शूटर सत्यम कादयान खड़ा है, जल्दी पुलिस भेज दीजिए।' ऐसे फोन काॅल इन दिनों शामली पुलिस के सिरदर्द बने हुए हैं।
देशभर में चर्चित हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार चल रहे एक-एक लाख रुपये के इनामी शूटरों की तलाश में जुटी पुलिस की परेशानी अब इन भ्रामक और फर्जी सूचनाओं ने कई गुना बढ़ा दी है।
अंकित बालियान हत्याकांड के बाद फरार शूटर आर्यन संधू और सत्यम कादयान के चित्र सार्वजनिक किए जाने के बाद से शामली पुलिस के पास रोजाना देश के 10 से अधिक राज्यों से ऐसी ही सूचनाएं आ रही हैं। कोई कहता है कि सत्यम उसके ठीक सामने खड़ा है, तो कोई उसे पकड़कर रखने का दावा करते हुए तुरंत पुलिस बल भेजने की गुहार लगाता है।
इसी कड़ी में बुधवार को भोपाल से ऐसा ही एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। शामली का मूल निवासी एक युवक, जो भोपाल में कार्यरत है, ने पुलिस को फोन करके बेहद घबराए हुए लहजे में इनामी शूटरों के सामने खड़े होने का दावा किया जैसे ही शामली पुलिस ने भोपाल पुलिस को उक्त पते पर भेजा तो वहां का नजारा बिल्कुल अलग था।
मौके पर न तो कोई शूटर मौजूद था और न ही कोई संदिग्ध। फोन करने वाला युवक शराब पी रहा था। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मुंबई, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात से भी पुलिस के पास काॅल आ रहे हैं।
