Move to Jagran APP

Leopard Attack: नाना के घर आई थी अंसा जिसे तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल में खूंखार की तलाश कर रही वन विभाग की टीम

तेंदुए ने रात्रि के समय पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गांव में पहरा शुरू कर दिया। गांव में स्थित धर्मिक स्थल से अनाउंसमेंट कर ग्रामीणों व आसपास के लोगों को सतर्क किया गया। बच्चों को घरों में रहने की सलाह दी। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Mon, 10 Jun 2024 11:16 AM (IST)
Leopard Attack: नाना के घर आई थी अंसा जिसे तेंदुए ने बनाया शिकार, जंगल में खूंखार की तलाश कर रही वन विभाग की टीम
तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने चलाया अभियान।

संवाद सूत्र, कैराना। यमुना खादर क्षेत्र के गांव में बच्ची को तेंदुए ने हमला कर मार दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जंगल में तंदुआ छिपा होने से किसान व ग्रामीण सभी दहशत का शिकार हो गए है। वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने रातभर जंगल मे सर्च अभियान चलाते हुए तेंदुए की तलाश की है। लेकिन फिलहाल तेंदुए तक नहीं पहुंच पाई है।

गत रविवार की रात्रि क्षेत्र के गांव मंडावर में अपने नाना के घर आई पांच वर्षीया बालिका अंसा को तंदुआ खींचकर जंगल में ले गया था। तेंदुए के हमले से बालिका की मौत होने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे।

मृत बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तेंदुए के जंगल मे छिपे होने की दहशत में पूरे गांव के लोगों ने एकत्र होकर रात भर गांव में पहरा दिया। वही सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में रात भर सर्च अभियान चलाया।

वन विभाग ने चलाया सर्च अभियान

कुछ ग्रामीण भी सतर्कता बरतते हुए वन विभाग की टीम के साथ सर्च अभियान में शामिल रहे। वन रेंजर कृष्णकान्त ने बताया कि रात भर टीम ने तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया है। तेंदुआ अभी पकड़ में नहीं आया हैं। सर्च अभियान जारी है।

संबंधित खबरः शामली में तेंदुए ने पांच साल की बच्ची को मार डाला; घर के सामने खेल रही थी तभी किया हमला, खेत में मिला लहूलुहान शव

रात भर दहशत में रहे बच्चे व महिलाएं

गांव में तेंदुए की सूचना पर महिलाएं व बच्चें रात भर घरों में दुबके रहे। वहीं महिलाओं ने पूरी रात घरों में बैठकर गुजारी। गलियों में ग्रामीणों ने पहरा दिया। वही पुलिस भी गांव में तैनात रही।  

ये भी पढ़ेंः UP Politics: जानिए कौन हैं बीएल वर्मा जो यूपी की ये हॉट सीट गंवाने के बाद भी मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार मंत्री बने

कुत्तों में फैली दहशत

तेंदुए के जंगल मे छिपे होने के कारण गांव के कुत्ते भी लगातार भौंकने में जुटे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ये तेंदुए की दहशत में है। वही इशारा कर रहें है कि जंगल मे ही तेंदुआ छिपा है।