विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांधला के मुस्लिम युवक ने दिल्ली की युवती को जाल में फंसाया, जेवरात हड़पने का आरोप

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

दिल्ली के एक परिवार ने कांधला निवासी मुस्लिम युवक पर अपनी बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों के जेवरात ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. दिल्ली की युवती को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप।

  2. कांधला के मुस्लिम युवक पर जेवरात हड़पने, शोषण का आरोप।

  3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, स्वामी यशवीर की मांग।

जागरण संवाददाता, शामली। दिल्ली के एक परिवार ने कांधला निवासी मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपये के जेवरात हड़पने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। आरोप है कि एक महीने से आरोपित ने युवती को अपने घर रखा है, और अब शादी करने से इनकार कर दिया।

आरोपित युवती की पिटाई करता है, जिससे अब युवती आत्महत्या करने को मजबूर है। वहीं, स्वामी यशवीर ने पुलिस से कार्रवाई और मुख्यमंत्री से आरोपित का एनकाउंटर कराने की मांग की है। युवती का अपनी मां के साथ बातचीत की एक आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की।

दिल्ली छतरपुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कांधला में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी को चार सितंबर को एक मुस्लिम युवक प्रेमजाल में फंसाकर कांधला के मुहल्ला खेल ले आया था। आरोप है कि युवती अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात भी लेकर आई थी। इन जेवरात में से कुछ आरोपित की मां और बहन द्वारा पहने जाने तथा बाकी के जेवरात खतौली में एक सुनार की दुकान पर बेच दिए जाने का आरोप है।

पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपित पक्ष ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने घर पर जबरन रखा हुआ है। अब उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज की जा रही है। बिना विवाह किए जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर हत्या की धमकी दी जाती है।

यह भी पढ़ें- शामली में अवैध कॉलोनियों पर चला MDA का बुलडोजर, 19 बीघा प्लाटिंग ध्वस्त

आरोपित के परिवार के सदस्यों के अलावा एक अन्य रिश्तेदार के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। युवती के पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। वहीं, गुरुवार को बघरा योग साधना केंद्र के स्वामी यशवीर की ओर से वीडियो प्रसारित करते हुए मुस्लिम युवक पर मतांतरण कराने और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर युवती को बरामद करने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपित का एनकाउंटर और मतांतरण कराने वाले पूरे गिरोह को गिरफ्तार करने की अपील की। कांधला थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ और आसपास के जि‍लों में बरसात, IMD ने सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के लिए जारी कि‍या ऑरेंज अलर्ट