जयन्त चौधरी के सामने छलका सिंगर अंकित बालियान के परिवार का दर्द, पिता बोले-पूरी सच्चाई आनी चाहिए सामने
Ankit Baliyan murder case: रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी ने शामली के बंतीखेड़ा में दिवंगत सिंगर अंकित बालियान के परिवार से ...और पढ़ें

शामली के गांव बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी।
HighLights
केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना।
रालोद मुखिया के पहुंचने की सूचना पर लगी भीड़।
संवाद सूत्र, बाबरी (शामली)। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद प्रमुख जयन्त चौधरी गांव बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली शहर में हत्या कर दी गई थी। सोमवार को रालोद मुखिया जयन्त चौधरी ने अंकित बालियान के बंतीखेड़ा आवास पर पहुंचकर कहा कि हमारी संवेदनाए पीड़ित परिवार के साथ हैं, सरकार व पुलिस प्रशासन जिम्मेदारी के साथ अपना कम कर रहीं हैं।
अंकित बालियान की पत्नी सीमा से भी रालोद मुखिया ने बात की। पीड़िता ने कहा कि न्याय अभी अधूरा है। पूर्ण न्याय का अभी इंतजार है। जैसा अंकित बालियान के साथ हुआ वैसा ही आरोपितो के साथ होना चाहिए, तब न्याय पूर्ण होगा।
पीड़ित पिता सत्यवीर सिंह फौजी ने रालोद मुखिया से वार्ता के दौरान कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के उपरांत प्रदेश सरकार पर अब भरोसा हो गया है। लेकिन अभी पूरा न्याय बाकी है।
यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान का मर्डर शामली में हुआ तो फिर बागपत के 3 पुलिसवालों के खिलाफ क्यों हुई कार्रवाई?
अंकित बालियान के आवास पर रहा भारी भीड़ का जमावड़ा
अंकित बालियान के आवास पर रालोद मुखिया जयन्त चौधरी के पहुंचने की सूचना पर क्षेत्रवासियों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही तथा आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी।
जिलाधिकारी व एसपी भी रहे मौके पर
बंतीखेड़ा के मशहूर सिंगर अंकित बालियान के आवास पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी व अन्य रालोद नेताओं के आने की सूचना पर जिलाधिकारी शामली आलोक यादव व एसपी शामली एनपी सिंह खुद मौके पर रहे। उनके द्वारा भी स्वजन को भरोसा दिलाया गया।
'मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए'
बीती रात पुलिस मुठभेड़ में अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपितों के मारे जाने के बाद स्वजन ने पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। अंकित के पिता सत्यवीर सिंह फौजी ने कहा कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होने से उन्हें बहुत कुछ संतुष्टि मिली है। उन्होंने कहा कि अब मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
अंकित बालियान की हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार लगातार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। जयंत चौधरी के पहुंचने और पुलिस की कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग से शामली में सनसनी
ये रहे मौजूद
- कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार
- बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान
- शामली विधायक प्रसन्न चौधरी
- थानाभवन विधायक अशरफ अली खान
- पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिश
- पूर्व मंत्री योगराज सिंह
- पूर्व चेयरमेन गन्ना समिति बीर सिंह मलिक
- पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक
- योगेंद्र चेयरमैन
- तरसपाल मलिक
- जयंत चौधरी के निजी सलाहकार बीरपाल मलिक
- रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली
- भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन
