विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए पांच जनवरी तक करें आवेदन, इन स्टूडेंट को मिलेगा मौका

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:51 PM (IST)

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और कोविड से निराश्रित बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश हेतु आवेदन मांगे गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश।

  2. निर्माण श्रमिकों और कोविड निराश्रित बच्चों को मौका।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2027 निर्धारित।

जागरण संवाददाता, शामली। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील के गांव नंगला बुजुर्ग स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में नौ रिक्त सीटों पर प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। कुल 149 सीटों पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी पांच जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं।

सहायक श्रमायुक्त अरविंद कुमार मद्धेशिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक, जिन्होंने पंजीकरण के बाद 30 अक्टूबर 2026 तक कम से कम तीन वर्ष की सदस्यता अवधि पूरी कर ली है, उनके परिवार के अधिकतम दो बच्चे आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा कोविड के कारण निराश्रित हुए ऐसे बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीकरण है अथवा जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत आते हैं, वे भी पात्र होंगे।

आवेदन पत्र श्रम विभाग के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, ट्रांजिट हॉस्टल बनत शामली से सामान्य कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निश्शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन पत्र बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से भी भरे जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र आवश्यक अभिलेखों के साथ पांच जनवरी 2027 को शाम पांच बजे तक कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, ट्रांजिट हॉस्टल बनत में जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें- मेरठ में 25 करोड़ की लागत से बनेगी मनोरथा गोशाला, 3000 बेसहारा गोवंशियों को मिलेगा आश्रय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।