विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 25 करोड़ की लागत से बनेगी मनोरथा गोशाला, 3000 बेसहारा गोवंशियों को मिलेगा आश्रय

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:37 PM (GMT+05:30)

मेरठ में 25 करोड़ रुपये की लागत से मनोरथा गोशाला का निर्माण होने जा रहा है, जिसमें 3000 बेसहारा गोवंशियों को आश्रय मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 25 करोड़ की लागत से बनेगी मनोरथा गोशाला।

  2. 3000 बेसहारा गोवंशियों को मिलेगा आधुनिक आश्रय।

  3. चारागाह, मैकेनिकल सुविधाएँ और पशु अस्पताल होंगे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। बेसहारा गोवंशियों को आश्रय देने की योजना मनोरथा के तहत नई गोशाला बनने जा रही है। परतापुर क्षेत्र के कुंडा में चार हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर ली गई है। गोशाला बनाने पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।

यह पहली ऐसी गोशाला होगी जहां गोवंशियों के लिए चारागाह भी होगा। खास बात ये रहेगी कि सफाई से लेकर गोवंशियों को मशीनों के जरिए चारा डालने की मैकेनिकल व्यवस्था रहेगी।

नगर निगम ने शासन को आठ महीने पहले यह प्रस्ताव दिया था। शासन ने इसके लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम सीएंडडीएस का नामित किया है। जलनिगम ने डीपीआर स्वीकृति के लिए भेज दिया है। आचार संहिता लगने से पहले यह काम शुरू होने की अधिकारियों को उम्मीद है।

मनोरथा गोशाला में आधुनिक डिजाइन के शेड बनाए जाएंगे। 3000 क्षमता होगी। इसमें चारा डालने वाली मशीनें आएंगी। मैनुअल की जगह मैकेनिकल सुविधाएं अधिक होंगी। बीमार गोवंशियों के इलाज के लिए गोशाला के अंदर ही ट्रामा सेंटर व पशु अस्पताल की सुविधा रहेगी।

कार्य करने वाले कर्मचारियों के 24 घंटे रहने के लिए गोशाला के अंदर ही आवास भी बनेंगे। एक किचन की सुविधा भी होगी। चारागाह लगभग 50 प्रतिशत हिस्से में विकसित होगा। जिसमें घास उगाई जाएगी। गोवंशियों को खुला छोड़ा जाएगा।

जलनिगम के परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया कि कार्य शुरू करने के लिए शासन से पहली किस्त जारी होने की उम्मीद है।वहीं, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि मनोरथा गोशाला की डिजाइन भी तैयार करा ली गई है। इस गोशाला के बनने से कान्हा उपवन का भार कम होगा।

दरअसल, नगर निगम के पास अभी बराल परतापुर में कान्हा उपवन है। जहां क्षमता से अधिक गाेवंशी मौजूद हैं। सड़क पर घूमते गोवंशियों को आश्रय देने के लिए एक और गोशाला की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी क्रम में यह प्रस्ताव भेजा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।