देहरादून से युवक के घर बैंड-बाजे लेकर पहुंची थी युवती, अब शादी में आया नया मोड़; लड़के ने किया इनकार
अंकुश ने देहरादून से बारात लेकर आई सोनिया से शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। युवक का कहना है कि युवती उस पर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रही है, जबकि सोनिया अंकुश से ही शादी करने पर अड़ी है।

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
अंकुश ने देहरादून से आई सोनिया से शादी से किया इनकार।
युवक ने प्रेम संबंध से इनकार कर जबरदस्ती दबाव का आरोप लगाया।
सोनिया अंकुश से ही शादी करने पर अड़ी, समाज से समर्थन मांगा।
संवाद सूत्र, कांधला। देहरादून से बारात लेकर पहुंची दुल्हन बनी सोनिया के मामले में एलम निवासी युवक अंकुश ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया है। युवक के घर पर समाज के दर्जनों लोग जमा हुए और इस मामले पर देर तक चर्चा हुई। बैठक में युवती पक्ष में कोई भी पंचायत न होने की बात कही गई। युवक के इंकार के बाद मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।
देहरादून निवासी युवती सोनिया एक सप्ताह पहले एलम निवासी प्रेमी अंकुश के घर ढोल बजाते हुए बारात लेकर शादी कराने पहुंची थी। युवती दुल्हन के अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रेमी अंकुश के घर पहुंची थी और शादी करने की मांग को लेकर हंगामा किया था। उस समय प्रेमी अंकुश की दिल्ली शादी हो रही थी।
युवती ने शादी पर किया था हंगामा
युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए जमकर हंगामा किया था। युवक जब शादी करने के लिए दिल्ली गया, तो युवती ने दिल्ली जाकर शादी नहीं होने दी। बताया गया कि दिल्ली में भी इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया। इसके बाद सामाजिक लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ और शादी टूट गई। बारात बिना दुल्हन के बेरंग वापस लौट आई। मंगलवार को युवक के घर पर जमा हुए समाज के लोगों ने कहा कि अंकुश पहले से ही इस शादी के लिए मना कर रहा है। युवक का कहना है कि उसका युवती से कोई प्रेम संबंध नहीं है और उस पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया जा रहा है।
युवक ने कही ये बात
युवक ने समाज के लोगों के सामने भी यही बात दोहराई। अंकुश ने कहा कि युवती उसके मामा के पड़ोस में किराए पर रहती थी। इसी संपर्क के चलते वह उसकी बहन की शादी में आई थी। इसके बाद से ही वह शादी का दबाव बना रही है। युवक ने बताया कि इस मामले में देहरादून में मुकदमा भी दर्ज हुआ था, जिसमें जांच के बाद एफआर लग गई थी।
यह भी पढ़ें- कौन हैं सहारनपुर से प्रत्याशी आशु मलिक? अखिलेश ने टिकट देकर साधे कई निशाने, इमरान मसूद से हुई थी झड़प
युवती ने कहा, अंकुश से ही करेगी शादी
युवक ने युवती के द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में ब्यान की एक काफी भी दिखाई, जिसमें युवती ने कोई संतोषजनक ब्यान नही बोले है। वहीं दूसरी ओर युवती सोनिया का कहना है कि वह अंकुश से ही शादी करेगी। उसने इंटरनेट मीडिया पर बयान जारी कर समाज से समर्थन मांगा है। इस पूरे मामले को लेकर एलम सहित आसपास के गांवों में चर्चाओं का दौर जारी है।
फिलहाल युवक के कहा कि युवती के हंगामा करने से उसकी जिंदगी खराब हो गई है। उन्हें समाज और कानून पर पूरा विश्वास है। समाज के लोग और कानून जो भी करेगा, वो उन्हें मंजूर है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।