विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड: तिहाड़ जेल में बंद तीन शूटरों की कैराना कोर्ट में आज होगी पेशी

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:41 AM (IST)

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के आरोपी तिहाड़ जेल में बंद तीन शूटरों की आज कैराना कोर्ट में पेशी होगी।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान। (तस्वीर- फाइल)

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. अंकित बालियान हत्याकांड के तीन आरोपी आज कोर्ट में पेश होंगे।

  2. तिहाड़ जेल में बंद शूटरों ने फर्जी मुठभेड़ की आशंका जताई।

  3. बुलेटप्रूफ जैकेट और कड़ी सुरक्षा में पेशी की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में साजिश के आरोपी तिहाड़ जेल में बंद तीन शूटरों की कैराना स्थित कोर्ट में सोमवार को पेशी होगी।

इससे पहले दो बार उनकी पेशी टल चुकी है। वहीं, फर्जी मुठभेड़ की आशंका जताते हुए दो शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में अर्जी देकर बुलेटप्रूफ जैकेट, हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर कड़ी सुरक्षा में पेशी कराने की मांग की थी।

गत 26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से लौट रहे हरियाणवी गायक अंकित बालियान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। 31 अगस्त को शामली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शूटर सुमित और मोहित को मार गिराया था।

विवेचना के दौरान तिहाड़ जेल में बंद योगेश उर्फ टुंडा और दीपक उर्फ डबास को हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में नामजद किया गया। इसके बाद जेल में बंद दीपक करालिया को भी मामले में आरोपित बनाया गया।

वहीं, योगेश उर्फ टुंडा व दीपक उर्फ डबास ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित कोर्ट में अर्जी दाखिल कर उत्तर प्रदेश पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ में हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।

उन्होंने मांग की थी कि उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर, हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डालकर कड़ी सुरक्षा में अदालत लाया जाए। साथ ही पेशी के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

अदालत ने सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को कैराना स्थित कोर्ट में तीनों की पेशी की तिथि है। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर लाया जा सकता है। शामली पुलिस शूटरों को पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेना चाहती है।

यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने 'पति को न्याय' दिलाने को रखा करवा चौथ का व्रत, अंकित की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।