प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: दीपावली से पहले शाहजहांपुर की 3,62,874 महिलाओं को निश्शुल्क सिलिंडर मिलेगा
उत्तर प्रदेश सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत होली और दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी लाभार्थियों के खातों में भेजी है।

HighLights
उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लाभार्थियों को संबोधित किया।
दीपावली से पहले लाखों महिलाओं को मिला लाभ।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। निश्शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी योजना के तहत मंगलवार को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वर्ष 2022 में सरकार ने होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक निश्शुल्क गैस सिलिंडर देने की घोषणा की थी। इसी के तहत रिफिल सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय आयोजन का सजीव प्रसारण देखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।