विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भाजपा तय नहीं करेगी कौन कब राम मंदिर जाए...' अखिलेश के अयोध्या दौरे पर छिड़ी बहस के बीच अराधना मिश्रा का बड़ा बयान

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:28 PM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर जाने का समय भाजपा तय नहीं कर सकती। उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने, चंदा चोरी और अयोध्या में हार के बाद मथुरा के जरिए धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया।

शाहजहांपुर में जागरण से बातचीत करतीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराध्या मिश्रा उर्फ मोना। जागरण

शाहजहांपुर में जागरण से बातचीत करतीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराध्या मिश्रा उर्फ मोना। जागरण

HighLights

  1. दैनिक जागरण से बोलीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सत्ता परिवर्तन के लिए निभाएंगे सहयोगी गठबंधन धर्म

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने में कुछ ही दिन शेष हैं। दलों के एक दूसरे पर राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं। भाजपा की चुनावी रणनीति के केंद्र में इस बार मथुरा है। तो वहीं विपक्षी चंदा व चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर घेराबंदी की तैयारी मे हैं।

सीटों का बंटवारा भले ही तय न हुआ हो, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना का दावा है कि इस बार सत्ता परिवर्तन जरूर होगा। इसके लिए सहयोगी दलों को गठबंधन धर्म निभाना होगा।

शुक्रवार को पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दैनिक जागरण से हुई वार्ता में लोकसभा चुनाव के परिणाम का उदाहरण दिया। कहा कि आइएनडीए गठबंधन की ताकत सब जानते हैं।

सीटों के बंटवारे में सम्मानजक स्थिति पर सहमति बनेगी। अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व लेगा। पार्टी का लक्ष्य एक ही है भाजपा को हटाकर जनादेश से प्रदेश में मजबूत लोकप्रिय सरकार दी जाए।

अखिलेश यादव के अयोध्या में दिसंबर में प्रस्तावित राम मंदिर दर्शन कार्यक्रम को लेकर हो रहे विरोध पर अराधना मिश्रा ने कहा कि भगवान राम जब जिसको बुलाएंगे तब वह अयोध्या जाएगा।

भाजपा तय नहीं करेगी कि कौन कब मंदिर में दर्शन करने जाए। यह अधिकार उन्हें किसी ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर सर्वोच्च न्यायायल के आदेश पर बना, लेकिन भाजपा इस मुददे पर राजनीति करती रही।

मंदिर तो नहीं बनवाया, लेकिन चंदा व चढ़ावा चोरी करा दी। भाजपा को बताना चाहिए कि जिन राम के नाम पर वोट लिए, उनका चंदा व चढ़ावा चोरी करने वालों को क्या सजा दी जाएगी।

मथुरा के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को जनता नकार रही। जनता ने जब अयोध्या में हराया तो अब मथुरा के जरिए यह धार्मिक उन्माद फैलाने की तैयारी है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।

जिसका भी सनातनी लोग चंदा व चढ़ावा चोरों को बचाने वाली भाजपा को अब माफ नहीं करेंगे। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार देने में विफल सरकार कानून व्यवस्था सही सभी मोर्चा पर फेल हो चुकी है।

पार्टी की चुनावी रणनीति व गुटबाजी के प्रश्न पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब जिम्मेदारी आती है तो चुनौतियां भी आती हैं। वह चुनौतियों से नहीं डरती हैं। पूरी पार्टी एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर रही है।

मुख्यमंत्री मान रहे एसआइआर में कटे वोट

अराधना मिश्रा ने कहा कि एसआइआर के जरिए संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास भाजपा ने किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने की कोशिश हो रही।

सरकार के मंत्री से लेकर जनप्रतिनिधि तक विपक्ष के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रहे, जो अब तक इतिहास में नहीं हुआ। जबकि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मान रहे कि 1.27 करोड़ वोट कट गए।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नेम प्लेट पर लिखा था 'वंदेमातरम' और 'भगत सिंह', इमाम ने ऐन वक्त पर निकाह पढ़ाने से किया इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।