विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में पेराई सत्र शुरू होते ही 3 घंटे में हांफ गई चीनी मिल की टरबाइन, साढ़े आठ घंटे ठप रही पेराई

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:36 PM (IST)

शाहजहांपुर की किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के कुछ घंटों बाद ही टरबाइन खराब हो गई, जिससे गन्ना पेराई ठप हो गई।

गन्ना पेराई के लिए चीनी मिल के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे किसान। (तस्वीर- जागरण)

गन्ना पेराई के लिए चीनी मिल के बाहर गन्ना लेकर पहुंचे किसान। (तस्वीर- जागरण)

HighLights

  1. पेराई शुरू होते ही शाहजहांपुर चीनी मिल की टरबाइन खराब।

  2. गन्ना लेकर पहुंचे किसान कई दिनों से कर रहे इंतजार।

  3. मिल प्रबंधन की लापरवाही पर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही टरबाइन खराब हो गई। इससे गन्ना पेराई ठप हो गई।

अधिकारियों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे गन्ना लेकर मिल के कांटे पर इंतजार कर रहे किसान भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी की। साढ़े आठ घंटे बाद देर शाम मिल का संचालन शुरू हो सका।

मिल से बड़ी संख्या में पर्चियां जारी होने के बाद बैलगाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गन्ना लेकर पहुंचे किसान यहां फंस गए। उन्हें खुले आसमान के नीचे रात काटनी पड़ी।

पशुओं के चारे और भूसे की व्यवस्था के लिए बार-बार गांव जाना पड़ रहा है। टोकन वितरण काउंटर बंद भी बंद कर दियाय गया,लेकिन मिल प्रबंधन के अधिकारियों की ओर से कोई सही जवाब नहीं दिया गया। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को नारेबाजी की।

खिरिया सक्टू निवासी गेंदन गंगवार ने बताया कि वह तीन दिन से मिल में हैं, लेकिन गन्ने की तौल नहीं हुई। मित्रपुर बरुआ के विवेक द्विवेदी ने बताया कि वह दो दिन से इंतजार कर रहे हैं। इस्माइलपुर नवादा निवासी राजेश कुमार कल सुबह से गन्ना लेकर आए हैं।

रूजवारी के सोनू सिंह कल शाम पहुंचे, जबकि मित्रपुर बरुआ निवासी जोगिंदर सिंह को 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं। मिल बंद होने के कारण किसी के गन्ने की तौल नहीं हो सकी है। करीब 250 किसान 6000 क्विंटल गन्ना लेकर मिल पहुंचे चुके हैं, जिनमें से अधिकांश तौल के लिए इंतजार कर रहे हैं।

कितने रुपये से कराई मेंटीनेंस अधिकारियों को नहीं पता

मिल का पेराई सत्र शुरू होने से पहले मेंटीनेंस कराई जाती है, जिस पर बड़ा बजट खर्च होता है। इस बार भी बंगुलरू से इंजीनियर बुलाए गए थे, लेकिन उसके बाद भी तीन घंटे में दिक्कत आ गई। मिल के महाप्रबंधक सुभाष यादव ने बताया कि टरबाइन के स्टीम ज्वाइंट में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसे दूर करा दिया गया है। मिल की मेंटीनेस पर कितना बजट खर्च हुआ इसके बारे में वह नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें- बहेड़ी चीनी मिल की जमीन 41 करोड़ में नीलाम: 70 राउंड के बाद इस कंपनी ने मारी बाजी, 5 महीने पहले 28 करोड़ लगी थी बोली

मिल प्रबंधन ने बड़ी संख्या में पर्चियां तो जारी कर दी, लेकिन संचालन नहीं कर पा रहे। जिस कारण तौल नहीं हो पा रही। किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सुरेश गंगवार, शेरपुर

मिल प्रबंधन की लापरवाही चलते किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। हम तीन दिन से गन्ना लेकर आए हुए हैं। कब तौल होगी, कुछ पता नहीं चल रहा।

आनंद कुमार, कमलापुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।