यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shahjahanpur News: प्लॉट दिखाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, घटना स्थल पर टूटी मिली चूड़ियां
प्लॉट दिखाने के नाम पर सभासद ने महिला से दुष्कर्म किया। घटना स्थल पर चूड़ियां टूटी मिली। मंगलवार दोपहर को ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। प्लॉट दिखाने के नाम पर सभासद ने महिला से दुष्कर्म किया। घटना स्थल पर चूड़ियां टूटी मिली। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। तिलहर के नगर निवासी महिला ने कहा कि सभासद अखलाख खां उर्फ गुड्डू प्लॉटिंग करता है। महिला की उससे प्लॉट खरीदने की बात तय हुई थी। सोमवार शाम को वह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालोनी में प्लॉट दिखाने ले गया।
महिला का आरोप है कि कालोनी स्थित एक मकान में ले जाकर सभासद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर जाकर अपने स्वजन को पूरा घटनाक्रम बताया। मंगलवार को स्वजन महिला को लेकर थाने में तहरीर देने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। मकान में कई जगह चूड़ियां टूटी मिली। जांच के बाद सभासद के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभासद की तलाश की जा रही है।
