विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली से 1126 KM दूर छठ मनाने बिहार जा रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत, मामा गंभीर रूप से घायल

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:32 AM (IST)

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे में छठ मनाने बिहार जा रहे बाइक सवार भांजे की मृत्यु हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बाइक सवार मामा-भांजे का हादसा।

  2. छठ मनाने बिहार जा रहे भांजे ऋषि की मृत्यु।

  3. मामा श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के हादसा हो गया। दिल्ली से 1126 किमी दूर बिहार छठ मनाने जा रहे बाइक सवार मामा और भांजे को ट्रक ने टक्कर मार दी।

हादसे में भांजे की मृत्यु हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मृत्यु के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

दिल्ली में काम करते थे मामा-भांजे

बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर निवासी ऋषि कुमार अपने मामा श्याम सिंह के साथ दिल्ली में काम करते थे। दोनों लोगों को छठ मनाने के लिए बिहार अपने घर जाना था।

दोनों ही दिल्ली से बाइक से इतनी लंबी दूरी तय करते हुए घर जा रहे थे। शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में सब्जी मंडी के पास ट्रक ने ऋषि की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मामा-भांजे गंभीर रूप से लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ऋषि को मृत घोषित कर दिया गया। घायल श्याम सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। श्याम सिंह हेलमेट लगाए थे, लेकिन टक्कर लगने से उनको भी कई जगह पर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: लोहे की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, सपा कार्यकर्ता की मौत, दो घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।