शादी के 2 साल बाद खूनी अंत: मायके से आई पत्नी का पति से हुआ झगड़ा, तमंचे से गोली मारकर कर दी हत्या
शाहजहांपुर के निगोही में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, जो हाल ही में मायके ...और पढ़ें

एआई इमेज
HighLights
निगोही के त्रिलोकापुर गांव में बुधवार दोपहर में हुई घटना, आरोपी पकड़ा
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। निगोही के त्रिलोकापुर गांव में मंगलवार दोपहर युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला घटना से कुछ देर पहले ही मायके से लौटी थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव निवासी शिवम ने दो वर्ष पहले चौढेरा गांव निवासी रेशमा से शादी की थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। बुधवार दोपहर रेशमा मायके से वापस आई थी।
दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर झगड़ा होने लगा, जिसके बाद शिवम ने तमंचे से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।