विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shahjahanpur Murder: कुएं में मिला युवक का धड़, सिर गायब; पास मिले काले बैग में निकलीं ये रहस्यमयी चीजें

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Tue, 17 Nov 2026 06:25 PM (IST)

शाहजहांपुर के कलान स्थित सियूड़ी गांव में एक युवक का धड़ कुएं में मिला है, जिसका सिर गायब है। पुलिस ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कलान के सियूड़ी गांव में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। उसका सिर गायब है, आस-पास काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार शाम को कुएं के पास से निकल रहे ग्रामीणों को दुर्गंध आई। शक होने पर उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो शव पड़ा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया लेकिन सिर नहीं मिला।

सीओ दीपक कुमार ने भी घटनास्थल पर जांच की। कुएं में चप्पलें, काला बैग भी मिला जो युवक का ही होने की संभावना लग रही है। बैग में कपड़े, पावर बैंक, डेटा केबल, चंदन की डिब्बी, मोर पंख और एक कागज मिला है।

कुछ दूरी पर खून के निशान भी मिले हैं। सीओ ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आस-पास के गांवों में भी संपर्क किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। आशंका लग रही है कि शव यहां लाकर डाला गया है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पीटी का पेपर देने गए 7वीं के छात्र की स्कूल में संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान देख उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।