शाहजहांपुर में हादसा, बिजली का खंभा गिरने से छह साल की बच्ची की हुई मौत
शाहजहांपुर में पेड़ कटान के दौरान हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूट गए, जिसकी चपेट में ...और पढ़ें
-1793600818486_m.webp)
HighLights
पेड़ कटान से हाईटेंशन लाइन पर गिरा पेड़।
बिजली के खंभे टूटने से बच्ची की मौत।
ठेकेदार फरार, बिना परमिट कटान का आरोप।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। कटान के दौरान पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया जिससे बिजली के चार खंभे गिर गए। एक खंभे की चपेट में शौच को जा रही छह वर्षीय बच्ची आ गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद ठेकेदार व पेड़ कटान कर रहे मजदूर भाग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ बिना परमिट काटे जा रहे जता थे। आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मदनापुर के गांव बंधा निवासी विजय कुमार सोमवार सुबह पेड़ का कटान करा रहा था।गांव के ही मनोज कुमार की छह वर्षीय बेटी प्रतीक्षा खेत की ओर को जा रही थी।
पेड़ हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा जिससे चार खंभे टूट गए। एक खंभे की चपेट में प्रतीक्षा आ गई और उसकी मृत्यु हो गई। बिजली की सप्लाई भी ठप हो गई।सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि ठेकेदार की तलाश की जा रही है।