विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर में जनता के 40 लाख रुपये पानी में! 'वेंडिंग जोन' बना कूड़ाघर, अंदर उग आईं बड़ी-बड़ी झाड़ियां

Published: Sat, 14 Nov 2026 07:29 PM (IST)

शाहजहांपुर में 40 लाख रुपये की लागत से बना पंचपीर तिराहे का वेंडिंग जोन पांच साल बाद भी खाली पड़ा ...और पढ़ें

निगोही रोड पर वेडिंग जोन में खडा जनरेटर। जागरण

निगोही रोड पर वेडिंग जोन में खडा जनरेटर। जागरण

HighLights

  1. वर्ष 2021 में बने वेंडिंग जोन को अब तक दुकानदारों का इंतजार

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए थे, ताकि ठेले और रेहड़ी-पटरी वाले सड़क के बजाय तय जगह पर कारोबार कर सकें। निगोही मार्ग पर पंचपीर तिराहे के पास करीब 40 लाख रुपये की लागत से 54 दुकानें बनाई गईं, लेकिन पांच वर्ष बाद भी यहां संचालन शुरू नहीं हो सका।

वेंडिंग जोन अब डलावघर बन गया है। परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना मुश्किल है। जिन विक्रेताओं के लिए दुकानें बनाई गईं, वे अब भी सड़क किनारे कारोबार कर रहे हैं।

14SHN_30_14112026_474

शनिवार को पड़ताल में कुछ दुकानों के अंदर पेंट से लिखे नाम दिखे। दुकान नंबर दो पर रिजवान हौजरी और दुकान नंबर 13 पर फारूक जनरल स्टोर लिखा था, लेकिन दोनों दुकानें खाली थीं।

इनके अंदर और आसपास कूड़े के ढेर तथा बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। सड़क की ओर कुछ दुकानों में फल-सब्जी के बजाय फर्नीचर बनाने का काम होता मिला।

दुकानों के आवंटन और संचालन की अनुमति के बारे में पूछने पर वहां मौजूद लोग कुछ भी कहने से बचते रहे। कुछ कदम दूर शबाजनगर मोड़ के पास कई ठेले सड़क किनारे और सड़क पर लगे मिले।

14SHN_32_14112026_474

कब्रिस्तान के सामने करीब आठ सब्जी की दुकानें हैं। यहां चाट-पकौड़ी और फल के 20 से अधिक ठेले भी लगे हैं। इस जगह आए दिन जाम लगता है, लेकिन नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

महापौर अर्चना वर्मा ने बताया कि दुकानों का आवंटन कराने के कई प्रयास हुए, लेकिन लोग दुकानें लेने को तैयार नहीं हैं। कुछ खामियां भी बताई गई हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आवंटन हो सके।

अन्य स्थानों के वेंडिंग जोन भी बने शोपीस

नगर निगम प्रशासन ने भारद्वाजी कालोनी के पास करीब 15 लाख रुपये की लागत से 35 दुकानें बनाई थीं। अजीजगंज पुल के पास 60 से अधिक दुकानों वाला वेंडिंग जोन भी बनाया गया, लेकिन ये भी शोपीस बनकर रह गए। इन जगहों पर दुकानें अब भी सड़क पर लग रही हैं।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर 'कट' मारने वाले ड्राइविंग सेंटर में फेल! शाहजहांपुर में आधे से ज्यादा आवेदक नहीं बना पा रहे लाइसेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।