विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'योगी का सम्मान, पर BJP के गुलाम नहीं...' करणी सेना चीफ का बड़ा एलान, 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की ठानी

Published: Mon, 08 Jun 2026 11:14 PM (IST)

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने घोषणा की है कि उनका संगठन उत्तर प्रदेश में 50 विधानसभा ...और पढ़ें

करणी सेना के सम्मेलन को संबोधि‍त करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह

करणी सेना के सम्मेलन को संबोधि‍त करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह

HighLights

  1. करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, समाज की उपेक्षा कर राजभर को बनाया मंत्री

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि उनका संगठन प्रदेश में 50 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा, जिसके लिए तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वे लाेग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सम्मान करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भाजपा के गुलाम हैं।

समाज के लोगों की उपेक्षा कर के राजभर को मंत्री बना दिया गया। अपना दल को प्रतिनिधित्व दे दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी आडिटोरियम में आयोजित करणी सेना के सम्मेलन में मीडिया से बातचीत के दौरान अम्मू ने कहा कि करणी सेना के साथ तमाम बिरादरी का समर्थन है।

भाजपा को 37 वर्ष दिए हैं, लेकिन पार्टी को उन लोगों की उपेक्षा की जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए था। जिनके समर्थन से भाजपा मजबूत हुई है उन्हें ही किनारे कर दिया गया। इसलिए इस बार 50 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की।

उन्होंने शाहजहांपुर का नाम बदलने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि देश की माटी से प्रेम करने वाले संगठन में सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं, बल्कि ब्राह्मण, वैश्य समेत कई बिरादरियों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बंटोगे तो कटोगे, यदि एकजुट नहीं रहे तो हमारा अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें- वर्दी में रील का चस्का! शाहजहांपुर में महिला हेल्पडेस्क पर वीडियो बनाने वाले 3 रिक्रूट समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर