वर्दी में रील का चस्का! शाहजहांपुर में महिला हेल्पडेस्क पर वीडियो बनाने वाले 3 रिक्रूट समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
शाहजहांपुर के परौर थाने में महिला हेल्पडेस्क पर रील बनाना 6 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
महिला हेल्पडेस्क पर बनाई रील, पराैर थाने में तैनात थे सभी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। इंटरनेट मीडिया पर लाइक्स, व्यूज का बुखार इन दिनों हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। उच्चाधिकारियों के सख्त निर्देशों के बावूजद पुलिसकर्मी भी इसमें पीछे नहीं हैं।
परौर थाने में महिला हेल्पडेस्क पर बैठकर छह पुलिसकर्मियों ने रील बना ली जिसका खामियाजा उन सभी को भुगतना पड़ा। एसपी सौरभ दीक्षित तक जब मामला पहुंचा तो इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सभी को लाइन हाजिर कर दिया।
जिन्हें लाइन हाजिर किया गया है उसमें कांस्टेबल मंजू, मोहित, दिलशाद व रिक्रूट मोनिका, जबिता व मोनिका शामिल है। रील हेल्पडेस्क पर तैनात मंजू ने बनाई थी, जिसमें अन्य सभी शामिल थे। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
दरअसल पुलिसकर्मियों के आये दिन वर्दी में रील बनाने के मामले सामने आ रहे थे। कई मामलाें में विभाग की किरकिरी भी हो रही थी। जिस वजह से पुलिसकर्मियों के रील बनाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर के जलालाबाद थाने में लड़ते हुए घुसे दो सांड़, पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान
