विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर को मिलेगा देश का पहला गन्ना विश्वविद्यालय, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:14 AM (IST)

शाहजहांपुर में देश का पहला गन्ना विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे गन्ना शोध परिषद को ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. शाहजहांपुर में देश का पहला गन्ना विश्वविद्यालय प्रस्तावित।

  2. गन्ना शोध परिषद को विश्वविद्यालय में उच्चीकृत करने की पहल।

  3. किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों और शोध का लाभ।

अंबुज मिश्र, शाहजहांपुर। प्रदेश में देश का पहला गन्ना विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी शुरू हुई है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की पहल पर गन्ना शोध परिषद को विश्वविद्यालय में उच्चीकृत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और बिहार समेत कई राज्यों में गन्ने की खेती होती है।

देश के कुल गन्ना उत्पादन का 45 प्रतिशत उत्तर प्रदेश में होता है। इससे चीनी के साथ शीरा और गुड़ की जरूरत का बड़ा हिस्सा पूरा होता है। गन्ने की उन्नत प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान और गन्ना शोध परिषद में शोध किया जाता है।

इनका लाभ प्रदेश के साथ दूसरे राज्यों के किसानों को भी मिलता है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी विश्वविद्यालय बनाने के प्रयास हुए हैं, लेकिन उपलब्ध संसाधनों तथा अनुभवी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों की टीम के आधार पर गन्ना शोध परिषद का प्रस्ताव मजबूत माना जा रहा है। यहां गन्ने की खेती, उससे बनने वाले उत्पाद, उद्यम की संभावनाओं और संबंधित विषयों की पढ़ाई व शोध होंगे।

परिषद ने विकसित नई प्रजातियां कींगन्ना शोध परिषद ने रेड राट रोग के प्रति मध्यम रोग-रोधी अगेती प्रजातियां कोशा 13235, 18231, 17231 और 19231 विकसित की हैं। इनका उत्पादन भी 0238 के लगभग बराबर है। परिषद के वैज्ञानिकों ने दो नए स्ट्रेन स्टेनोट्रोफोमोनास माल्टोफिलिया बी 2132 और स्यूडोमानेास स्टडजेरी बी 2133 खोजे हैं, जिनसे रेड राट रोधी बीज तैयार किए जा रहे हैं।

कोशा-13235, कोशा-18231, कोशा-17231 और कोशा-19231 कोयंबटूबर-शाहजहांपुर की नवीनतम प्रजातियां हैं। नई प्रजाति कोशा 23232 किसानों को वितरित की जा रही है। यह लाल सड़न रोग से मुक्त है।

वित्त मंत्री ने तैयार कराया प्रस्ताव

गन्ना शोध परिषद को विश्वविद्यालय बनाने के लिए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पहल की और प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी से चर्चा हो चुकी है। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही देश को पहला गन्ना विश्वविद्यालय मिलेगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर को बड़ी सौगात: लखनऊ की तर्ज पर बनेगा 2 एकड़ का ट्रैफिक पार्क, खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे नियम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।