Move to Jagran APP

Anandi Ben Patel: यूपी में जिस विनोबा सेवा आश्रम में आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, जानिए क्या है उसकी खासियत

Anandi Ben Patel राजभवन से कार्यक्रम आने के बाद प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम उमेश प्रताप सिंह व ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उनको सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। वहां पर बेरिकेडिंग प्रवेश व सुरक्षा से संबंधित अन्य दिशा निर्देश दिए।

By Ambuj Kumar Mishra Edited By: Abhishek Saxena Tue, 11 Jun 2024 12:23 PM (IST)
Anandi Ben Patel: यूपी में जिस विनोबा सेवा आश्रम में आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, जानिए क्या है उसकी खासियत
Anandi Ben Patel: कल विनोबा सेवा आश्रम आएंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को भावलखेड़ा ब्लाक के विनोबा सेवा आश्रम आएंगी। वह यहां अहिंसा प्रेक्षागृह एवं ग्रंथागार (लाइब्रेरी) का लोकार्पण करेंगी। आश्रम में उनका यह तीसरा आगमन होगा।

ये है खासियत

विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया ने बताया कि ग्रंथागार में महात्मा गांधी, आचार्य विनोबा भावे, अन्य महापुरुषों व प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का संग्रह किया गया है।

इसकी प्रभारी सीना शर्मा ने बताया कि यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें रखी गई हैं। विधि, सीए, प्रबंधन की पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए भी लगभग ढाई हजार पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त नोटस आदि भी उपलब्ध कराने की योजना है।

रमेश भैया ने बताया कि उन्हें प्रशासन की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक राज्यपाल दस बजकर 40 मिनट पर रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड पर पहुंचेंगी। वहां से कार से आश्रम आएंगी। यहां लोकार्पण के बाद प्रदर्शनी को देखने के साथ ही गोष्ठी में भी संबोधन करेंगी।

ये भी पढ़ेंः...तो इसलिए आगरा के सांसद प्रो. बघेल को मिले ये मंत्रालय, एनडीए सरकार में काम आएगा 'योगी आदित्यनाथ' का अनुभव

ये रहेंगे साथ

आयोजन में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष डा. शंकर कुमार सान्याल, इंडोनेशिया में गांधीवादी विचारक अगुश इंद्र उदियाना, पदम़श्री उमाशंकर पांडेय, मध्य प्रदेश से सुधीर भाई गाेयल आदि आएंगे।

ये भी पढ़ेंः Iqra Hasan: मुश्किल में फंसे कैराना की सांसद इकरा हसन के समर्थक, पुलिस के सामने किया था ऐसा काम कि अब भागने पर...

निरीक्षण के दौरान सीडीओ डा. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, सीएमओ डा. आरके गौतम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

दो बार आ चुकीं आश्रम

राज्यपाल इससे पूर्व 18 जनवरी 2021 को यहां विनोबा सेवा आश्रम के 40 वर्ष पूरे होने पर आईं थी। इसके बाद वह दो अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती पर भी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं।

राज्यपाल की सुरक्षा में रहेंगे 300 से अधिक पुलिसकर्मी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। पांच सीओ समेत 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रिलायंस थर्मल पावर के हेलीपैड से लेकर विनोबा सेवा आश्रम तक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जिसमे 12 निरीक्षक व 250 से अधिक उपनिरीक्षक व कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई जाएगी। एएसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।