विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: टोल पर VIP लेन से वाहन निकालने पर विवाद, बरातियों और टोलकर्मियों में जमकर मारपीट

Published: Sat, 11 Jul 2026 07:14 AM (IST)

शाहजहांपुर के सबली कटेली टोल प्लाजा पर बरातियों और टोलकर्मियों के बीच वीआईपी लेन से वाहन निकालने को लेकर विवाद हो गया।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. सबली कटेली टोल प्लाजा पर बरातियों का विवाद।

  2. वीआईपी लेन से गाड़ी निकालने पर हुई झड़प।

  3. दो बाराती महिलाएं और एक टोलकर्मी घायल।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सबली कटेली टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात बरातियों का वीआईपी लेन से वाहन निकालने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी कर दी, जिसमें बरात में शामिल दो महिलाएं व एक टाेलकर्मी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

वीआईपी लेन से गाड़ियां निकालने को लेकर हुआ विवाद

पीलीभीत के माधौटांडा से बरात सदर क्षेत्र में आ रही थी। बंडा-पुवायां मार्ग स्थित टोल प्लाजा पर बरातियों की चार गाड़ियां वीआईपी लेन पर रुकीं तो कर्मचारियों से कहासुनी होने लगी। गाड़ियों में सवार महिलाएं बाहर निकालकर हंगामा करने लगीं। कुछ लोगों ने तोड़फाेड़ शुरू कर दी जिससे वहां जाम लग गया।

पुलिस ने हंगामा करने वालों को शांत कराया

डायल 112 पर थाने पर सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने हंगामा करने वालों को शांत कराया। मारपीट में दो महिलाएं व एक टोलकर्मी घायल हो गया, तीनों को अस्पताल भिजवाया गया। जबकि दूल्हा समेत अन्य बरातियों को भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि विवाद हुआ है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 703 करोड़ से बनेंगे छह नए बाईपास! इगलास-हाथरस, एटा और कासगंज शहर में जाम से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों का डेटा तैयार कर रही मथुरा पुलिस: काली कमाई का बड़ा खुलासा, राजस्थान-हरियाणा में खरीदी जमीन