विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुश्किल वक्त में भेजी थी पॉकेट मनी, बच्चों से किया वादा पूरा करने पहुंचे राजपाल यादव; लुटाया प्यार

Published: Wed, 27 May 2026 11:39 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 27 May 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

अभिनेता राजपाल यादव ने शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में बच्चों से मुलाकात कर अपना वादा पूरा किया। ...और पढ़ें

बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत करते शिक्षक। सौ. संस्था

बिजलीपुरा स्थित गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में अभिनेता राजपाल यादव का स्वागत करते शिक्षक। सौ. संस्था

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गत माह चेक बाउंस मामले में जेल जाने के बाद फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए देशभर से लोगों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया था।

इसी क्रम में शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता के प्रति स्नेह जताते हुए अपनी पॉकेट मनी एक गुल्लक में जमा कर उनके गांव भेजी थी साथ ही बच्चों ने पत्र लिखकर उनसे मिलने की इच्छा भी व्यक्त की थी।

अभिनेता को देखकर बच्चों को खुशी का नहीं रहा ठिकाना, उपहार देकर जताया प्यार

बच्चों के इस प्रेम से भावुक हुए अभिनेता राजपाल यादव ने उनका आभार जताते हुए मिलने का वादा किया था। साेमवार को उन्होंने बिजलीपुरा स्थित ट्रस्ट के कार्यालय पहुंच बच्चों से मुलाकात कर अपना वादा पूरा किया। अपने बीच पसंदीदा अभिनेता को देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए उपहार उन्हें भेंट किए, जिन्हें देखकर अभिनेता ने उनकी प्रतिभा और संस्कारों की सराहना की।

यह भी पढ़ें- आगरा मतांतरण गिरोह: नौ नए सदस्य पुलिस की रडार पर; छह को नोटिस, तीन की तलाश

गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यालय पर अभिनेता का किया स्वागत

इस बीच राजपाल ने कहा कि गुरुकुल के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली और संस्कारी हैं। उन्होंने इसका श्रेय संस्था अध्यक्ष व समाजसेवी कुमार सागर को देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा मिल रही है। इस मौके पर सहायक अध्यापिका कोमल गुप्ता, डॉ. केपी गुप्ता, समाजसेवी संजय गुप्ता ने अभिनेता का स्वागत किया।

अभिनेता के बड़े भाई श्रीपाल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, विभु शुक्ला, नैंसी गुप्ता, राज गुप्ता, मानसी वर्मा, विवेक गुप्ता, आयुष देवल, उत्तम कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- आगरा में कभी पैदल मत चलना... रूसी पर्यटक का असहज अनुभव, ऑटो चालक की हरकतें कीं शेयर