आगरा में कभी पैदल मत चलना... रूसी पर्यटक का असहज अनुभव, ऑटो चालक की हरकतें कीं शेयर
रूसी पर्यटक किरा सुवोरोवा ने आगरा में अपने असहज अनुभव का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। उन्होंने यमुना ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
रूसी पर्यटक किरा सुवोरोवा ने वीडियो साझा किया
आगरा के यमुना किनारा रोड पर घटना
ऑटो चालक ने किया परेशान, कमेंट्स किए
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में अतिथि देवो भव: की संस्कृति पर दाग लग रहे हैं। रूसी महिला पर्यटक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर असहज अनुभव होने की स्थिति को उठाया है। यह वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
रूसी पर्यटक किरा सुवोरोवा ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी पर मंगलवार को आगरा का एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो यमुना किनारा रोड पर बनाया गया है। किरा यमुना किनारा रोड पर पैदल चलते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी दौरान एक आटो चालक अचानक से सामने आ जाता है। इससे असहज हुईं किरा अनदेखा करते हुए आगे बढ़ जाती हैं। इसके बाद मैम-मैम और कमेंट्स किया जाता है।
किरा मनोवैज्ञानी हैं
किरा ने अपना यह अनुभव वीडियो पोस्ट करते हुए शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि हमने आगरा में पैदल चलकर दुकान तक जाने का फैसला किया। ऐसा कभी मत करना। किरा मनोविज्ञानी हैं।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रोमांचित करने वाला सीन, नैना बाघिन के साथ दिखे उसके तीन शावक
