विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रोमांचित करने वाला सीन, नैना बाघिन के साथ दिखे उसके तीन शावक

Published: Wed, 27 May 2026 10:42 AM (IST)

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नैना बाघिन अपने तीन वयस्क शावकों के साथ जंगल में दिखी, जिससे पर्यटक बेहद रोमांचित हुए। ...और पढ़ें

माधोटांडा खटीमा मार्ग पर विचरण करती बाघिन। स्रोत गाइड

माधोटांडा खटीमा मार्ग पर विचरण करती बाघिन। स्रोत गाइड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, माधोटांडा(पीलीभीत)। मंगलवार का दिन पर्यटकों के लिए बेहद यादगार बन गया। सुबह की सफारी के दौरान नैना बाघिन अपने तीन वयस्क हो चुके शावकों के साथ जंगल में विचरण करती दिखाई दी।

एक साथ चार बाघों को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस दौरान किसी पर्यटक ने चारों बाघों की खूबसूरत तस्वीर अपने कैमरे में कैद कर ली, जो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

चार बाघों का एक साथ दीदार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटक अक्सर बाघों के दीदार की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार की सुबह उन्हें ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सफारी को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। जंगल के बीच नैना बाघिन अपने तीन शावकों के साथ आराम से विचरण करती नजर आई। नैना के शावक अब लगभग वयस्क हो चुके हैं और आकार में बड़े दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो जंगल में चार बड़े बाघ एक साथ घूम रहे हों।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC

जंगल में पर्यटक हुए रोमांचित

पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को देखकर खुशी जाहिर की और अपने मोबाइल व कैमरों में तस्वीरें कैद कीं। इसी दौरान एक पर्यटक द्वारा खींची गई चारों बाघों की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गई, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वन्यजीव प्रेमियों के बीच यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- पति की टूट रही थीं सांसें, प्रेमी संग रोमांस कर रही थी पत्नी; मुरादाबाद में खौफनाक कत्ल की कहानी

टाइगर रिजर्व में लगातार बाघों की सक्रियता और सफल प्रजनन से वन विभाग भी उत्साहित है। इससे पर्यटकों का आकर्षण बढ़ रहा है और टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।