विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हादसा, छुट्टी लेकर घर जा रही महिला आरक्षी की बस की टक्कर से मौत

Published: Sun, 27 Sep 2026 09:16 AM (IST)

बखिरा थाने में तैनात महिला आरक्षी अमृता सिंह की अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. महिला आरक्षी अमृता सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

  2. अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

  3. छुट्टी पर घर लौटते समय हुआ यह दुखद हादसा।

संवाद सूत्र बखिरा। बखिरा थाने में तैनात महिला आरक्षी अमृता सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर हुआ, जहां पीछे से आ रही एक बस ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमृता सिंह की मौत हो गई।

महिला आरक्षी अमृता सिंह की बखिरा थाने में तैनाती 27 अप्रैल, 2026 को हुई थी। पैर में चोट लगने के कारण उन्होंने 10 दिन की छुट्टी ली थी और इलाज के लिए टीकावा रौनाही जनपद अयोध्या घर गई थीं। शनिवार शाम वह अपने पिता के साथ इलाज कराकर मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं।

इसी दौरान अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पीछे से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अमृता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में 200 एकड़ में होगा इंडस्ट्रियल एरिया का विस्तार, नोटिस के बाद नए निवेशक मिलेगा 137 प्लांट

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।अमृता सिंह की असमय मौत से बखिरा थाने के पुलिसकर्मियों में भी शोक व्याप्त है। पुलिस विभाग में तैनाती के कुछ ही महीनों बाद हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी