विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में कुंडी से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

By Ram Manohar TripathiEdited By: Vivek Shukla
Published: Sat, 26 Sep 2026 11:07 AM (IST)

संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के शनिचरपूर्वी गांव में एक 25 वर्षीय युवक का शव उसके घर में टिनशेड के ...और पढ़ें

कुंदन सिंह की फाइल फोटो। जागरण

कुंदन सिंह की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. संतकबीरनगर के महुली में युवक का शव घर में मिला।

  2. 25 वर्षीय कुंदन सिंह का शव टिनशेड से लटका था।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

संवाद सूत्र, मोलनापुर, संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के शनिचरपूर्वी गांव में शनिवार सुबह मकान के अंदर टिनशेड के पाइप की कुंडी से मफलर के सहारे एक युवक का शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

शनिचरपूर्वी निवासी कुंदन सिंह (25) अपनी वृद्ध मां राजलक्ष्मी के साथ रहता था। उसके दो बड़े भाई सुधीर सिंह और सत्यम सिंह दूसरे राज्य में मजदूरी करते हैं। स्वजन के अनुसार, कुंदन शुक्रवार देर रात घर पहुंचने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।

शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे में गईं। दरवाजा खुला था और कुंदन टिनशेड के पाइप की कुंडी से मफलर के सहारे लटकता मिला। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में छात्रवृत्ति घोटाला: मृतकों-बुजुर्गों के खातों में भेजी स्कॉलरशिप की रकम, जांच में बड़ा खुलासा

थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय ने बताया कि मृतक की मां की ओर से तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में UPSC की 16वीं रैंक, अब संतकबीरनगर की मिली कमान; पति भी IAS