विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather News: यूपी में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वांचल के जिलों में चक्रवाती तूफान की संभावना

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:54 PM (IST)

मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल जिलों में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्वांचल में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश, चक्रवाती तूफान की संभावना।

  2. संतकबीरनगर सहित कई जिलों में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट।

  3. किसानों की खड़ी फसलों को लेकर बढ़ी चिंता, विशेष सतर्कता।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल वाले जिलों में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान के साथ तेज वर्षा की संभावना जताई है, जिसको जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। 28 व 29 अक्टूबर दो दिन विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

जनपद के तीनों तहसील के एसडीएम को इससे अवगत करा दिया गया है। सभी आपदा मित्रों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रुम अभी से सक्रिय हो गया। वर्तमान समय में तमाम किसानों की धान सहित अन्य फसलें खेतों में खड़े हैं। यह किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

इन जिलों में तेज वर्षा होने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ केंद्र ने 28 व 29 अक्टूबर 2026 को पूर्वांचल के जिलों में संतकबीरनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज सहित प्रदेश के अन्य जिलों में चक्रवाती तूफान के साथ तेज वर्षा होने की संभावना जताई है। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। वर्तमान समय में तमाम किसानों की धान सहित अन्य फसलें खेतों में खड़े हैं। यह किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

जिला प्रशासन ने जनपद के तीनों तहसील के एसडीएम को इससे अवगत करा दिया गया है। सभी आपदा मित्रों को भी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रुम अभी से सक्रिय हो गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश ने कहा कि इन दोनों दिन जिले में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कानपुर में चक्रवात अर्नब से बारिश के आसार, चांद के दीदार में होगी मुश्किल

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में फिर करवट लेगा मौसम, 29 अक्टूबर को होगी बारिश; 30-31 को भी छाए रहेंगे बादल