विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में फिर करवट लेगा मौसम, 29 अक्टूबर को होगी बारिश; 30-31 को भी छाए रहेंगे बादल

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 26 Oct 2026 08:46 PM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा और 29 अक्टूबर को हल्की बारिश की ...और पढ़ें

प्रयागराज में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना है।

प्रयागराज में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना है।

HighLights

  1. मौसम बदलने की वजह से अधिकतम तापमान में भी आएगी गिरावट

  2. 28 अक्टूबर से संगम नगरी में छाए रहेंगे बादल, ठंड का शुरू होगा दौर

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम में बदलाव के साथ प्रयागराज में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर से जिले में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 29 को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

आज का तापमान

30 अक्टूबर को आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 30 और 31 अक्टूबर को भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

27 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा

पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद 28 अक्टूबर को अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

30 अक्टूबर गुरुवार को मौसम में और बदलाव के संकेत हैं। इस दिन सामान्यतः बादल छाए रहने और बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम अपेक्षाकृत ठंडा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के छिवकी, रामबाग और संगम स्टेशन का बदलेगा नाम, यात्रियों की नहीं छूटेगी ट्रेन; दूर होगा भ्रम

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026 : करवाचौथ के व्रत में चंद्रमा को क्यों दिया जाता है अर्घ्य, आइए जानें क्या कहते हैं ज्योतिर्विद