विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में तेल कोल्हू के पट्टे में फंसी महिला, मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत

Published: Sun, 13 Sep 2026 07:39 AM (IST)

संतकबीरनगर के भांटपार गांव में तेल कोल्हू के पट्टे में फंसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला ...और पढ़ें

मौके पर पूछताछ करती पुलिस। जागरण

मौके पर पूछताछ करती पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भांटपार गांव में शनिवार रात तेल कोल्हू के पट्टे में फंसकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

भांटपार गांव निवासी सत्यवती (46) पत्नी राजकुमार रात करीब 11 बजे सरसों से तेल निकलवाने के लिए तेल कोल्हू पर गई थीं। इसी दौरान वह मशीन के पट्टे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्वजन उन्हें जिला अस्पताल, संतकबीरनगर ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में 45.50 करोड़ के कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार, तामेश्वरनाथ धाम में शुरू हुआ निर्माण कार्य

यह भी पढ़ें- संत कबीर नगर में एमसीएच विंग में शिफ्ट होगा एसएनसीयू, आग की घटनाओं के बाद लिया गया निर्णय