मिशन शक्ति: संतकबीर नगर में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा महिमा, सुनीं फरियादियों की समस्याएं
मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर में कक्षा 12 की छात्रा महिमा पांडेय को एक दिन के लिए खलीलाबाद कोतवाली ...और पढ़ें
-1792152835088_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करने के लिए उन्हें एक दिन विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को खलीलाबाद स्थित कुड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 12 की छात्रा महिमा पांडेय को एक दिन के लिए कोतवाली खलीलाबाद का थाना प्रभारी बनाया गया।
महिमा ने कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिसकर्मियों को शिकायतों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों व जिम्मेदारियों की जानकारी लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को समझा। फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिमा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपना भी इसी पहल का हिस्सा है।
