संतकबीरनगर में प्रशासनिक फेरबदल, SP ने 3 इंस्पेक्टर और 8 सब-इंस्पेक्टरों के बदले थाने
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संतकबीरनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
एसपी संदीप कुमार मीना ने 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया।
तीन निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षक शामिल हैं इस बदलाव में।
कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने 11 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें तीन निरीक्षक और आठ उपनिरीक्षक शामिल हैं। स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी सर्विलांस सेल निरीक्षक अजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा बनाया गया है। धनघटा के प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना तथा साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे को निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली खलीलाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेलहरकला, हरिकेश भारती को बेलहरकला से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा, मुकेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी लोहरैया, हबीब अहमद को चौकी बसवारी से थाना धनघटा और उदय शंकर द्विवेदी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना दुधारा से चौकी बसवारी भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- कागज बनवाने में खर्च हुए 300, मुआवजा बना सिर्फ 131 रुपए; खलीलाबाद-बहराइच रेल लाइन के लिए जमीन देने वाले किसान परेशान
उपनिरीक्षक अवधेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिडहरघाट, मोतीलाल यादव को चौकी बिडहरघाट से पुलिस लाइन तथा पंकज कुमार पाण्डेय को पुलिस लाइन से यूपी-112 कार्यालय भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया कदम बताया है।
