विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो अवैध पटाखे किए बरामद

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

संतकबीरनगर के नंदौर में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापेमारी कर एक क्विंटल 14 किलो अवैध पटाखे बरामद किए। इस ...और पढ़ें

पुलिस के गिरफ्त में पटाखा व्यवसाई

पुलिस के गिरफ्त में पटाखा व्यवसाई

HighLights

  1. नंदौर में पुलिस ने अवैध पटाखों पर की छापेमारी।

  2. एक क्विंटल 14 किलो अवैध पटाखे किए गए बरामद।

  3. आरोपी अर्जुन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच जारी।

संवाद सूत्र, संतकबीरनगर। अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सीओ सर्वदवन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर रात नंदौर में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक क्विंटल 14 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपित नंदौर निवासी अर्जुन पुत्र राम सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि नंदौर में अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी उपनिरीक्षक राममिलन साहनी, संजय सिंह, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र यादव, अनुप यादव, विकास यादव, नवीन कुमार सिंह, शेफाली सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेटों में रखे करीब एक क्विंटल 14 किलो पटाखे बरामद हुए। नंदौर निवासी अर्जुन पुत्र राम सुरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ ने कहा कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण अथवा बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में होमगार्ड भर्ती के लिए 14 से 21 सितंबर तक होगी दौड़, जारी हुआ शेड्यूल