संतकबीर नगर में एक साथ उठीं तीन अर्थियां, नम हो गईं सबकी आंखें
संतकबीर नगर के पौली में एक सड़क हादसे में दोस्त की शादी से लौट रहे तीन युवकों वैभव, श्यामू और अमित की मौत हो गई। तीनों की एक साथ उठी अर्थियों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया, जिससे परिवारों में गहरा शोक पसरा है।
-1795418516865_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
पौली में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।
दोस्त की शादी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
एक साथ उठी अर्थियों से गांव में शोक की लहर।
संवाद सूत्र, पौली। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की अर्थियां एक साथ रविवार को उठीं तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिजनों की चीख-पुकार और करुण क्रंदन से माहौल और भी भावुक हो उठा। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है।
दोस्त सुरेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए गांव से कई युवक चंगेरा-मंगेरा गए थे। शादी समारोह में खुशियां बांटकर लौट रहे युवकों को क्या पता था कि घर पहुंचने से पहले ही यह सफर तीन परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगा। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसने से वैभव, श्यामू और अमित की मौत हो गई।
हादसे में चचेरे भाई वैभव और श्यामू की मौत से एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं अमित प्रताप सिंह की मां लाल परी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित को कंपनी में नौकरी के लिए बाहर जाना था। परिवार में उसके भविष्य को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन हादसे ने सबकुछ छीन लिया। मां को अब बेटी की शादी की चिंता भी सताने लगी है।
तीनों युवकों की एक साथ अर्थियां उठने का दृश्य देखकर गांव का हर व्यक्ति गमगीन हो गया। दोस्त की शादी में शामिल होने गए युवकों की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच हर तरफ इसी हादसे की चर्चा है। शादी की खुशियों के बीच शुरू हुआ यह सफर तीन परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दुख बन गया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।