अयोध्या में सड़क हादसे में संतकबीरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र के जीप चालक की मौत, छुट्टी लेकर गए थे घर
संतकबीरनगर के कृषि विज्ञान केंद्र के जीप चालक अवधेश प्रताप सिंह की अयोध्या में सड़क हादसे में मौत हो गई। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बगही गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के जीप चालक की रविवार को अयोध्या में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह पांच दिन की छुट्टी लेकर अयोध्या स्थित अपने घर गए थे। वह साेमवार को ड्यूटी पर आने वाले थे कि यह हादसा हो गया। इसकी सूचना मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों व अन्य कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
अयोध्या जनपद के सहादतगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के सहादतगंज निवासी अवधेश प्रताप सिंह संतकबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के बगही गांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में जीप चालक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह गत 21 अक्टूबर को अवकाश लेकर अयोध्या स्थित अपने घर गए हुए थे।
वह 26 अक्टूबर यानी सोमवार को ड्यूटी पर आने वाले थे। इन सबके बीच वह रविवार को सुबह के समय सड़क पर पैदल टहल रहे थे।वह अयोध्या स्थित कचहरी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें ठोकर मारी दी। इसके कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे अवधेश
कृषि विज्ञान केंद्र के जीप चालक अवधेश प्रताप सिंह दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनका स्वभाव ऐसा था कि उन्हें इस केंद्र के सभी अधिकारी,कर्मचारी बहुत मानते थे।
यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर छात्रा की मौत पर हंगामा, प्रशासन से अवैध खनन रोकने की मांग
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा.सीपीएन गौतम,कृषि वैज्ञानिक डा.देवेश कुमार,डा.दुर्गेश कुमार मौर्य,डा.अभिनव कुमार सिंह सहित अन्य कृषि वैज्ञानिकों व कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
