बस्ती में गेस्ट हाउस में फंदे से लटकता मिला मुसाफिर का शव, जांच में जुटी पुलिस
बस्ती के स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में 23 वर्षीय युवक विमलेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
बस्ती गेस्ट हाउस में युवक का शव पंखे से लटका मिला।
मृतक की पहचान संतकबीरनगर निवासी विमलेश के रूप में हुई।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, बस्ती। शहर के स्टेशन रोड गेस्ट हाउस में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां ठहरे एक मुसाफिर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिवंगत की पहचान विमलेश (23) पुत्र अवधेश, निवासी टेमा रहमत, थाना कोतवाली, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। वह शनिवार को दिन में किसी काम से आया था और रेलवे स्टेशन रोड पर त्रिपाठी गेस्ट हाउस के कमरे में रुका हुआ था। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई आहट नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस स्टाफ को शक हुआ।
आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो देर शाम कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। मुसाफिर का शव पंखे से फंदे के सहारे लटक रहा था। कमरे में मिले बैग से बीयर के तीन कैन मिले। जिनमें दो खाली और एक भरा हुआ था। युवक का मोबाइल स्विच आफ मिला है। उसके द्वारा गेस्ट हाउस का ऑनलाइन 5 सौ रुपये किराया भी पेंमेंट किया गया था।
इस घटना के बाद से गेस्ट हाउस परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैली गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य (सबूत) जुटाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि मृतक की पहचान विमलेश पुत्र अवधेश के रूप में हुई है और उनके स्वजन को सूचित कर दिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटना के पीछे की असली वजह का पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वजन व होटल स्टाफ के बयानों के बाद ही हो सकेगा।
