विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में खेतों में काम कर रहे किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत; मौके पर पहुंचे SP और DIG

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:45 AM (IST)

संतकबीरनगर के जमोहरा गांव में गेहूं बुवाई कर रहे किसानों पर बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो की ...और पढ़ें

मृतक के स्वजनों को समझाती पुलिस

मृतक के स्वजनों को समझाती पुलिस

HighLights

  1. गेहूं बुवाई कर रहे किसानों पर बाइक सवारों ने की फायरिंग।

  2. गोली लगने से प्रहलाद यादव और रामकेश यादव की मौत।

  3. सात साल पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष का मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। बाड़ों सिवान में रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे गेहूं की बुआई कर रहे किसानों पर बाइक से पहुंचे पड़ोसियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जमोहरा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

प्रहलाद यादव (42) पुत्र राजकुमार, रामकेश यादव (34) पुत्र फेंकू, घनश्याम पुत्र रामसुभग और सहसराम पुत्र सुमेर, सभी निवासी जमोहरा, खेत में गेहूं की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान अजय यादव, मुरलीधर यादव समेत करीब 15 लोग बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और खेत में जाकर फायरिंग शुरू कर दी।

82199775

गोली लगने से प्रहलाद खेत में गिर पड़े। इसके बाद घनश्याम को भी गोली लगी और सहसराम छर्रे लगने से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक रामकेश भागने लगे तो उन पर भी गोली चलाई गई। घटना के बाद आरोपितों ने लाठी-डंडे भी चलाए।

घायलों को पहले सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रहलाद और रामकेश को मृत घोषित कर दिया। घनश्याम और सहसराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

82193335

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, सीओ सर्वदवन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। दुधारा, बेलहर, धर्मसिंहवा और बखिरा पुलिस को भी बुलाया गया। डीएम अनुज मालिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। एसओजी और सर्विलांस को भी लगाया गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव और डीआईजी संजीव त्यागी शाम सात बजे जमोहरा गांव पहुंचे।

सात साल पुरानी रंजिश बनी खूनी संघर्ष की वजह

पुलिस के अनुसार, घटना की वजह सात साल पुरानी रंजिश है। प्रहलाद और मुख्य आरोपित मुरलीधर यादव के परिवारों के बीच सात वर्ष पहले बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। तभी से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। दो माह पहले मृतक पक्ष के लोगों ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। स्वजन का आरोप है कि विवेचक ने हत्या के प्रयास की धारा हटा दी थी और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में 35 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, कानून व्यवस्था होगी मजबूत

दो बाइक को किया आग के हवाले

घटना के बाद खेत में आरोपितों की दो बाइक पूरी तरह जली हुई मिलीं। कुछ लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर भी फेंके, लेकिन स्वजन ने नाराज युवकों को मौके से हटा दिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई और दो घायल हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।- संदीप कुमार मीना, एसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।