संतकबीर नगर में दोहरे हत्याकांड का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
संतकबीर नगर के मेहदावल क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड के आरोपी राकेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर ...और पढ़ें
-1794885572649_m.webp)
HighLights
दोहरे हत्याकांड का आरोपित राकेश यादव गिरफ्तार।
पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में लगी गोली।
ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर विरोध जताया।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। मेहदावल क्षेत्र के जामोहरा में दोहरे हत्याकांड के आरोपित राकेश यादव को पुलिस ने मंगलवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस उसको उपचार के लिए सीएचसी मेंहदावल लेकर गई।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मंगलवार की सुबह 6:30 बजे दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। पुलिस शव के दाहसंस्कार की तैयारी कर रही थी। इस बीच नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस के अधिकारी उनको समझने में जुटे हैं।