विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में बाइक को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटी बस, दस यात्री घायल

Published: Sun, 01 Mar 2026 10:41 PM (IST)

संतकबीर नगर में गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बूधा कला चौराहे के पास एक पिंक सेवा बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर ...और पढ़ें

बाइक को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित पिंक बस पलटी।

बाइक को ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित पिंक बस पलटी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कांटे (संतकबीर नगर)। गोरखपुर-लखनऊ हाइवे पर बूधा कला चौराहे के पास रविवार दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ से गोरखपुर जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की पिंक सेवा बस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं।

घायलों में दोनों बाइक सवार की हालत गंभीर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल से गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घायल आठ यात्रियों में बस चालक भी शामिल हैं।

अवध डिपो की पिंक बस सेवा यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। बस में कुल 43 यात्री सवार थे। बुधा कला के पास तेज रफ्तार बस जैसे ही पहुंची गांव से लौट रहे युवकों की बाइक बस के सामने आ गई।

बाइक सवारों को बचाने के लिए चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया लेकिन बस बाइक को ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

बस में सवार यात्री खिड़की के रास्ते एक-एक कर बाहर निकल गए। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। बस में सवार यात्रियों में कसया, कुशीनगर के कुणाल सहित आठ को चोंटे आई हैं।

स्थानीय लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनका सामान सुरक्षित कराया। घायल बाइक सवारों में एक की पहचान विशाल पुत्र धर्मेंद्र चौरसिया निवासी नहसापार, चकदही, थाना खलीलाबाद तथा दूसरे की पहचान प्रेम पुत्र कृष्णा, निवासी केरेमुआ थाना खलीलाबाद के रूप में हुई। हादसे के समय बाइक सवार युवक बूधा कला गांव से रिश्तेदारी से होकर लौट रहे थे।

मौके पर पहुंंचे सीओ, बस में सवार यात्री गंतव्य को रवाना

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे और सीओ ट्रैफिक प्रियम राज शेखर पांडेय और सीओ कोतवाली अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। रिश्तेदारों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को उनका सामान सौंपकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

एम्बुलेंस की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं, हालांकि अतिरिक्त चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता नहीं पड़ी। दुर्घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की निगरानी में शाम करीब सात बजे क्रेन से बस को सीधा कर कांटे चौकी भिजवाया गया।

हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे बनने के बाद बूधा कला चौराहा दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन चुका है। छह महीने में दो दर्जन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। अंडरपास या फ्लाईओवर की मांग के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। चौराहे से रोज सैकड़ों विद्यार्थी और स्कूल वाहन गुजरते हैं, फिर भी रंबल स्ट्रिप जैसी बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था तक नहीं है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने आठ साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, घर से निकलते ही झुंड ने किया हमला

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर से पिस्तौल खरीदकर आ रहे सगे भाई समेत तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए कारतूस और चार मोबाइल