विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुलतानपुर से पिस्तौल खरीदकर आ रहे सगे भाई समेत तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए कारतूस और चार मोबाइल

Published: Sun, 01 Mar 2026 09:56 PM (IST)

अंबेडकरनगर पुलिस ने सुलतानपुर से पिस्तौल खरीदकर लौट रहे सगे भाई समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हंसवर में चेकिंग के दौरान उनकी स्कॉर्पियो रोकी गई।

सुलतानपुर से पिस्तौल खरीदकर आ रहे सगे भाई समेत तीन युवक गिरफ्तार।

सुलतानपुर से पिस्तौल खरीदकर आ रहे सगे भाई समेत तीन युवक गिरफ्तार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सुलतानपुर जिले से पिस्तौल खरीद स्कार्पियों से घर लौट रहे सगे भाई समेत तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवक गाजियाबाद जिले का निवासी है। पुलिस ने दो पिस्टल, कारतूस, चाकू, चार मोबाइल, पेटीएम बैंक मशीन, 6,390 रुपये बरामद किया है। स्कॉर्पियों को पुलिस ने सीज कर दिया है।

हंसवर में शनिवार को पुलिस पुलिया नंबर छह के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी जानकारी मिली कि हरसंहार से बरही एदिलपुर की ओर काली स्कार्पियो वाहन में तीन व्यक्ति अवैध पिस्टल, कारतूस लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने हरसंहार के पास घेराबंदी कर स्कार्पियों वाहन को रोक उसमें सवार तीनों युवकों को हिरासत में लिया।

पूछताछ में सगे भाई आकाश मिश्र, अमन मिश्र यहां तरौली मुबारकपुर के निवासी हैं। वर्तमान में गाजियाबाद जिले में थाना लिंकरोड ब्रजबिहार कालोनी में रहते हैं। तीसरे युवक अमर पंडित गाजियाबाद जिले के थाना लिंक रोड के ए-92 रामपुरी सूर्यनगर का रहने वाला है।

स्कॉर्पियों की तलाशी में पुलिस ने अवैध दो पिस्टल 32 बोर, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सैनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

सुलतानपुर के युवक की तलाश

सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर के विवेकनगर के आरोपित कृष मिश्र से आरोपित पिस्तौल खरीदकर घर आ रहे थे। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने स्वीकार किया। थानाध्यक्ष अभिनेष ने बताया कि उक्त आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

चेकिंग के दौरान पिस्तौल, चाकू समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। सुलतानपुर जिले से अवैध असलहे खरीदकर ला रहे थे। मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। -शुभम कुमार, क्षेत्राधिकारी।