विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आवारा कुत्तों ने आठ साल की बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला, घर से निकलते ही झुंड ने किया हमला

Published: Sun, 01 Mar 2026 10:04 PM (IST)

लखनऊ के रहीमाबाद के तरौना गांव में आठ वर्षीय अंशिका को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला। शौच के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रहीमाबाद के तरौना गांव में रविवार को शाम साढ़े छह बजे आवारा कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्ची को दौड़ाकर पकड़ लिया, फिर नोच-नोच कर मार डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे और कुत्तों को भगाया, फिर घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों आक्रोश है। आरोप है कि कई बार कुत्ते हमला कर चुके लेकिन इन्हें पकड़ा नहीं जा सका।

तरौना गांव निवासी दिलीप कश्यप की बेटी अंशिका घर पर थी। तभी उसने घर में शौच के लिए जाने की बात कह गई थी। थोड़ी दूर पहुंची थी कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार-पांच आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उससे पकड़कर नोचना शुरु कर दिया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो मां उसे देखने बाहर निकली। बाहर का दृश्य देखकर वह चीख पड़ी।

बच्ची को बुरी तरह नोच रहे थे कुत्ते

कुत्ते बच्ची को बुरी तरह नोच रहे थे। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे उन्हें छुड़ाने का प्रसाय किया। किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक अंशिका गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद न तो कुत्तों को पकड़ने की मुहिम तेज हुई और न ही टीकाकरण व नसबंदी अभियान प्रभावी ढंग से चल पाया।

ग्रामीणों में रोष, कुत्तों को पकड़ने की मांग

यह भी पढ़ें- 28 को थी बेटी की शादी, BLO ड्यूटी में तैनात शिक्षक की मौत, अब पत्नी ने निर्वाचन अधिकारी को लेटर में कही ये बात

अंशिका की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी कराने और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाएं न हो।