विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर में तीन दिन तक लगेगा भव्य सरस मेला, ₹2000 का सामान खरीदने पर मिलेगा लकी कूपन

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:14 PM (IST)

संतकबीरनगर में तीन दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हस्तनिर्मित उत्पाद बेचेंगी।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. संतकबीरनगर में तीन दिवसीय भव्य सरस मेले का आयोजन।

  2. समूह की महिलाएं बेचेंगी हस्तनिर्मित उत्पाद और खाद्य सामग्री।

  3. 2000 की खरीद पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ में इनाम।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के दिशा-निर्देश पर हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में मंगलवार, बुधवार व गुरुवार तीन दिन भव्य सरस मेला लगेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम)के जरिए समूह की महिलाओं को मुफ्त में भव्य स्टाल उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें समूह की महिलाएं अपने उत्पादों को बेचने के लिए रखेंगी। दो हजार रुपये का सामान खरीदने वाले ग्राहकों को कूपन मिलेगा। इसके बाद लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।

इसमें प्रथम-टीवी, द्वितीय-एयर फ्रायर व तृतीय पुरस्कार-मिक्सर तथा अन्य 15 लकी ड्रॉ कूपन पर भी आकर्षक इनाम मिलेगा।यहां पर लगने वाले स्टाल में समूह की महिलाएं स्वयं द्वारा निर्मित साबुन, शैंपू, झाड़ू, डिटर्जेंट केक व पाउडर,दैनिक उपयोग में आने वाले सभी सामग्री रखेंगी। इसके अलावा दीपावली के मद्देनजर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा, मोमबत्ती, दीया, आकर्षक वल्ब, कृत्रिम जेवरात, जूता, चप्पल, सेनेटरी पैड, रेडीमेड कपड़े, घर में साज-सज्जा में प्रयोग की जाने वाली सामग्री रखेंगी।

वहीं ये स्वयं द्वारा निर्मित मैगी नूडल्स, चाट-फुल्की, डोसा,बर्गर सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने के लिए रखेंगी। एनआरएलएम मुफ्त में भव्य स्टाल उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे ये अपने उत्पादों को बेचकर अच्छी कमाई कर सकें। वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

दीपावली में उनके घरों में खुशहाली आए। वहीं सामान खरीदने वाले ग्राहकों को इनाम जीतने का अच्छा अवसर मिलेगा। डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि इसकी तैयारी लगभग पूर्ण हो गयी है।

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री उज्जवला योजना: दीपावली पर संतकबीरनगर के 1.36 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।