संत कबीर नगर में रोडवेज बस और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री घायल
संत कबीर नगर के कांटे बस्ती मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में छह यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-1784954107184_m.webp)
घायलों को जिला अस्पताल ले जाते एम्बुलेंस कर्मी। जागरण
HighLights
रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर।
संत कबीर नगर के कांटे बस्ती मार्ग पर दुर्घटना।
हादसे में छह यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती।
संवाद सूत्र, कांटे, (संतकबीर नगर)। कांटे बस्ती मार्ग पर बूधा खुर्द स्थित कठिनइया नदी पर बने पुल पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने सामने हुई भिड़ंत में बस में बैठे आधा दर्जन यात्री घायल हो गए । दुर्घटना शुक्रवार रात 9 बजे हुई । सूचना पर पहुंचे कांटे पुलिस चौकी के सिपाहियों ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को चिकित्सा हेतु जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर भेजा।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस्ती डिपो की बस सवारियां लेकर गोरखपुर जा रही थी । बूधा खुर्द कठिनइया पुल पर बस्ती की ओर जा रहे ट्राली लगे ट्रैक्टर और बस की आमने सामने टक्कर हो गई।
दुर्घटना होते देख बूधा खुर्द चौराहे पर मौजूद लोगों ने कांटे पुलिस चौकी को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल संत कबीर नगर भी भेजा।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा, सरैया क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आए युवक-युवती की मौत
घायलों में ज्ञानमती पत्नी विनोद कुमार , आशा देवी पत्नी शुकुल , शुकुल पुत्र विक्रम निवासी हरैया थाना गीडा जनपद गोरखपुर ,शास्त्री नगर गोला बाजार खलीलाबाद निवासी निवेदिता ,राम अवध पुत्र राम बहाल निवासी करमा बाजार सिद्धार्थ नगर तथा बस चालक रोहित पुत्र जयप्रकाश निवासी गंगापुर जनपद बहराइच शामिल हैं ।
