विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीर नगर में दर्दनाक हादसा, सरैया क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आए युवक-युवती की मौत

Published: Sat, 25 Jul 2026 09:05 AM (IST)

संतकबीर नगर में सरैया रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. सरैया रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन हादसा हुआ।

  2. एक युवक और एक युवती की मौत हुई।

  3. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। सरैया रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार की देर रात परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दस बजे पीआरबी को सूचना मिली कि सरैया रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान अर्जुन पुत्र रामसूरत निवासी लिलहवा चमुखा, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर और लक्ष्मीना पुत्री खरबान निवासी चिरैयाडाड़, थाना बखिरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अर्जुन मृतका लक्ष्मीना के जीजा का भाई बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर ठगी मामला: विक्रांत की 4 करोड़ की संपत्ति जब्त, गोरखपुर-लखनऊ में थी खरीदी

क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम शेखर पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।