विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतकबीरनगर: पत्नी की विदाई ना होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Tue, 10 Nov 2026 05:01 PM (IST)

सिद्धार्थनगर का एक युवक संतकबीरनगर में पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दहेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवक पत्नी को विदा कराने मोबाइल टावर पर चढ़ा।

  2. दहेज विवाद के चलते पत्नी मायके में रह रही थी।

  3. पुलिस के समझाने पर युवक टावर से नीचे उतरा।

संवाद सूत्र, संतकबीरनगर। पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए सिद्धार्थनगर जिला निवासी उसका पति बघौली पुलिस चौकी के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों को होश उड़ गए। वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

वे मौके पर उसकी पत्नी व ससुरालियों को बुलवाए। पुलिस कर्मियों के काफी समझाने-बुझाने पर वह टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे व उसकी पत्नी को लेकर कोतवाली खलीलाबाद थाने गए। इसके पूर्व वह कई बार पत्नी को विदा कराने का प्रयास किया था लेकिन उसके स्वजन विदा नहीं कर रहे थे।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डफरा नानकार गांव निवासी 35 वर्षीय मनीष विश्वकर्मा पुत्र लाल बहादुर का विवाह 22 अप्रैल 2024 को इस जनपद के कोतवाली खलीलाबाद थाना के बघौली क्षेत्र के चौरी गांव निवासी पुष्पा पुत्री लालजी के साथ हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर पिता मई-2024 को उसे अपने साथ चौरी गांव ले आए। उन्होंने थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट का शरण लिया।

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को मनीष,उसके पिता,मां,भाई,भाई आदि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धारा में मुकदमा दर्ज किया। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वह मायके(चौरी गांव)में रह रही पत्नी पुष्पा की विदाई के प्रयास में लगा रहा। वहीं पुष्पा व उसके परिवार के लोग विदाई करने से इंकार करते रहे।

इससे वह आहत था। वह पत्नी की विदाई कराने के लिए मंगलवार को आया लेकिन चौरी गांव स्थित अपने ससुराल में नहीं गया। वह बघौली पुलिस चौकी के पास सुबह करीब ग्यारह बजे टावर पर चढ़ गया। इसके बाद चिल्लाने लगा कि पत्नी को उसके साथ विदा न करने पर कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही बघौली चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में कैरियरों की रेकी कर पांच माह में चार करोड़ों की लूट, मास्टरमाइंड समेत छह गिरफ्तार

पुलिस ने उसकी पत्नी पुष्पा व उसके ससुराल के लोगों को मौके पर बुलाया। काफी देर तक समझाने-बुझाने पर दोपहर के करीब एक बजे टावर से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस उसे व उसकी पत्नी को लेकर कोतवाली खलीलाबाद थाने में चली गई। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।