संतकबीरनगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले - 'अब पूरे यूपी में बिजली, माफिया जेल में'
ब्रजेश ने संतकबीरनगर में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पूरे प्रदेश में बिजली है, पहले सिर्फ सैफई ...और पढ़ें
-1790152907453_m.webp)
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। जागरण
HighLights
पहले बिजली सिर्फ सैफई-रामपुर में, अब पूरे प्रदेश में।
माफिया पर कार्रवाई, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज।
टूटी सड़कों की जगह अब बेहतर कनेक्टिविटी वाले मार्ग।
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। रौंवा का हाल बा...नीमन बा कि नाई...जय श्रीराम...सबके प्रणाम। आपने कमल का बटन दबाया माफिया को अगले चौराहे पर मिला यमराज और हुए जेल के अंदर। पहले वन डिस्ट्रिक -वन माफिया था। अब वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कालेज। सपा के समय में टूटी सड़क प्रदेश की पहचान हुआ करती थीं। अब आप चाय पीते लखनऊ-दिल्ली ही नहीं कहीं भी जा सकते हैं।
यह बातें बुधवार को ने पौली ब्लाक के शिवबखरी गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर कहीं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने प्रदेश के 75 जिलों को फोरलेन से जोड़ते हुए गांव की सड़कों को बेहतर बनाया है। पहले की अपेक्षा बिजली आपूर्ति व्यवस्था काफी बेहतर हुई है।
यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में UPSC की 16वीं रैंक, अब संतकबीरनगर की मिली कमान; पति भी IAS
पहले बिजली प्रदेश के सिर्फ सैफई और रामपुर में रहती थीं,अब पूरे प्रदेश में है। उन्होंने माफिया,मेडिकल कालेज,सड़क,बिजली को लेकर सपा पर करारा प्रहार किया।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में टेक्सटाइल पार्क भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्निकरण-मुआवजे का मूल्यांकन पूरा, शासन से मंजूरी का इंतजार
