संतकबीर नगर में टेक्सटाइल पार्क भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्निकरण-मुआवजे का मूल्यांकन पूरा, शासन से मंजूरी का इंतजार
संत कबीर नगर के मगहर में 50 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना के लिए 12 एकड़ भूमि की कमी ...और पढ़ें

खलीलाबाद तहसील प्रशासन ने रसूलपुर गांव के 45 गाटे में 6.258 हेक्टेयर भूमि चिह्नित। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
मगहर टेक्सटाइल पार्क हेतु 12 एकड़ भूमि की कमी।
रसूलपुर गांव में 6.258 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई।
मुआवजे का मूल्यांकन पूरा, शासन की मंजूरी का इंतजार।
दिलीप पाण्डेय, संतकबीरनगर। वर्ष 1990 से बंद चल रही संत कबीर कताई मिल्स लिमिटेड-मगहर में 50 एकड़ में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना होनी है। करीब 12 एकड़ भूमि कम पड़ रही है। इसलिए इतनी भूमि खरीदी जानी है। शासन के निर्देश पर खलीलाबाद तहसील प्रशासन ने रसूलपुर गांव के 45 गाटे में 6.258 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली है। इसमें 0.444 हेक्टेयर भूमि सरकारी है, वहीं शेष 5.814 हेक्टेयर भूमि किसानों की है।
वर्तमान सर्किल रेट, इसके दोगुना, तीन गुना और चार गुना मुआवजे का भी मूल्यांकन कर लिया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ने मंगलवार को हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग गोरखपुर परिक्षेत्र के सहायक आयुक्त सिद्धार्थ सिंह को भेज दिया है। सहायक आयुक्त इसे शासन को भेजेंगे। शासन की मंजूरी पर मुआवजा देकर अधिग्रहण करने की कार्यवाही शुरू होगी।
यह 0.444 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिह्नित
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गाटा संख्या-342 नाली 0.040 हेक्टेयर, गाटा संख्या-346 राज्यपाल (ड्रेनेज खंड) 0.115 हेक्टेयर, गाटा संख्या-349 राज्यपाल (ड्रेनेज खंड) 0.009 हेक्टेयर, गाटा संख्या-350 राज्यपाल (ड्रेनेज खंड) 0.008 हेक्टेयर, गाटा संख्या-351 नाली-नलकूप 0.003 हेक्टेयर, गाटा संख्या-351 राज्यपाल (ड्रेनेज खंड) 0.010 हेक्टेयर व गाटा संख्या-352 0.009 हेक्टेयर, इसी गाटा संख्या में नई परती भूमि 0.013 हेक्टेयर, इसी में नाली नलकूप 0.004 हेक्टेयर सहित अन्य सरकारी भूमि चिह्नित की गई है।
किसानों की 5.814 हेक्टेयर भूमि चिह्नित
खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में गाटा संख्या-340 इसरारुल हक आदि 0.100 हेक्टेयर, गाटा संख्या-341 कबीर आदि 0.676 हेक्टेयर, गाटा संख्या-343 इसरारुल हक आदि 0.090 हेक्टेयर, गाटा संख्या-344 रसीद आदि 0.063 हेक्टेयर, गाटा संख्या-345 रसीद आदि 0.090 हेक्टेयर, गाटा संख्या-346 गिरधारी आदि 0.006 हेक्टेयर, इसी गाटे में फातिमा खातून आदि 0.474 हेक्टेयर सहित अन्य किसानों की भूमि चिह्नित की गई है।
यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में जिला केसरी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की पीट-पीटकर हत्या, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर किया था हमला
निजी भूमि खरीदने को मुआवजे का भी कर लिया मूल्यांकन
चिह्नित किए गए भूमि के किसान उचित मुआवजा मिलने पर अपनी भूमि बेचने के लिए तैयार हो गए हैं। सर्किल रेट के अनुसार तीन करोड़ 19 लाख 77 हजार रुपये मुआवजा देना होगा। वहीं, इससे दोगुना की स्थिति में छह करोड़ 39 लाख 54 हजार रुपये जबकि चार गुना की स्थिति में 12 करोड़ 79 लाख 08 हजार रुपये देना होगा। नजरी-नक्शा, खतौनी, अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की सूची आदि के साथ एसडीएम खलीलाबाद ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग गोरखपुर परिक्षेत्र के सहायक आयुक्त के पास भेज दिया है।
तहसील प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के सहायक आयुक्त को भेज दी है। वह शासन को भेजेंगे। शासन की मंजूरी पर मुआवजा देकर अधिग्रहण करने की कार्यवाही शुरू होगी।
- सत्य प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
