विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की नई सियासी राह, समर्थन में आए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर; कही ये बात

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:51 AM (IST)

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दिव्या मित्तल की स्वतंत्र राजनीतिक पहल का स्वागत किया है। उन्होंने नागरिक अधिकारों और ...और पढ़ें

दिव्या मित्तल व पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की फाइल फोटो।

दिव्या मित्तल व पूर्व आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की फाइल फोटो।

HighLights

  1. अमिताभ ठाकुर ने दिव्या मित्तल की राजनीतिक पहल का स्वागत किया।

  2. नागरिक अधिकार और संवैधानिक मूल्यों को राजनीति से जोड़ने पर जोर।

  3. उत्तर प्रदेश के भविष्य पर विचार साझा करने की इच्छा व्यक्त की।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। पूर्व आइपीएस अधिकारी व आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने संतकबीरनगर,देवरिया सहित अन्य जिले में डीएम रहीं दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर उनके स्वतंत्र रूप से राजनीतिक पहल का स्वागत किया है। पूर्व आइपीएस ने इंटरनेट मीडिया में जारी अपने बयान में कहा है कि स्थापित राजनीतिक दलों से अलग रहकर नागरिकों के बीच से एक नई राजनीतिक पहल करना निश्चित रूप से स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को राजनीति से अधिक निकटता से जोड़ना उनके सार्वजनिक जीवन का भी निरंतर प्रयास रहा है। आजाद अधिकार सेना इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है। स्वतंत्र रूप से काम करने वाले राजनीतिक प्रयासों के कुछ मूल सरोकार समान हों तो एक-दूसरे के प्रयासों का संज्ञान लेना और उनका सम्मान करना उचित है। यह किसी औपचारिक प्रस्ताव अथवा तत्काल प्रतिक्रिया की अपेक्षा से नहीं लिखा गया है।

उन्होंने दिव्या मित्तल के साथ स्वतंत्र राजनीति, नागरिक भागीदारी,उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर अनुभव एवं विचार साझा करने की इच्छा व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें- IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अब यूपी में करेंगी राजनीति, बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं... अकेले चलूंगी

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में प्रेमिका के पति की हत्या में हिस्ट्रीशीटर समेत चार को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सजा