विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्या मित्तल के राजनीतिक करियर के एलान पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- यह फैसला…

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:33 AM (IST)

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पूर्व डीएम दिव्या मित्तल के राजनीतिक करियर के ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने स्वतंत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमिताभ ठाकुर ने दिव्या मित्तल के स्वतंत्र राजनीतिक कदम का स्वागत किया।

  2. नागरिक अधिकार, जवाबदेही, संवैधानिक मूल्यों को राजनीति से जोड़ने पर जोर।

  3. दिव्या मित्तल के साथ अनुभव और विचार साझा करने की इच्छा जताई।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। पूर्व आईपीएस अधिकारी व आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने संतकबीरनगर, देवरिया सहित अन्य जिले में डीएम रहीं दिव्या मित्तल को पत्र लिखकर उनके स्वतंत्र रूप से राजनीतिक पहल का स्वागत किया है। पूर्व आईपीएस ने इंटरनेट मीडिया में जारी अपने बयान में कहा है कि स्थापित राजनीतिक दलों से अलग रहकर नागरिकों के बीच से एक नई राजनीतिक पहल करना निश्चित रूप से स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को राजनीति से अधिक निकटता से जोड़ना उनके सार्वजनिक जीवन का भी निरंतर प्रयास रहा है। आजाद अधिकार सेना इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है।

स्वतंत्र रूप से काम करने वाले राजनीतिक प्रयासों के कुछ मूल सरोकार समान हों तो एक-दूसरे के प्रयासों का संज्ञान लेना और उनका सम्मान करना उचित है। यह किसी औपचारिक प्रस्ताव अथवा तत्काल प्रतिक्रिया की अपेक्षा से नहीं लिखा गया है।

उन्होंने दिव्या मित्तल के साथ स्वतंत्र राजनीति, नागरिक भागीदारी,उत्तर प्रदेश के भविष्य को लेकर अनुभव एवं विचार साझा करने की इच्छा व्यक्त की है।

कौन हैं दिव्या मित्तल?

गौरतलब है कि दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त 2026 को 13 साल की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया था, जिस पर शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं, दिव्या मित्तल के भविष्य में क्या करने वाली हैं, की चर्चा जोरों पर थी, जिस पर उन्होंने 29 सितंबर को स्थिति स्पष्ट की और राजनीतिक करियर की शुरूआत की घोषणा की है।

दिव्या मित्तल मूलरूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की ओर निवासी दिल्ली की हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलौर से उच्च शिक्षा हासिल की है। दिव्या मित्तल के पति गगनदीप सिंह भी पूर्व आईएएस रह चुके हैं। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा देकर कारोबार में कदम रखा था। 

यह भी पढ़ें- देवरिया की वो बैठक जब नेताओं से भिड़ गई थीं दिव्या मित्तल, वहीं से शुरू हुई  'जनता की आवाज' बनने की कहानी

यह भी पढ़ें- वाट्सएप नंबर ब्लॉक हुआ तो पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने निकाला नया रास्ता, गूगल फॉर्म के जरिए मांगा लोगों का साथ