विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वाट्सएप नंबर ब्लॉक हुआ तो पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने निकाला नया रास्ता, गूगल फॉर्म के जरिए मांगा लोगों का साथ

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:25 PM (GMT+05:30)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने के बाद लोगों से जुड़ने के लिए अपना व्हाट्सएप नंबर साझा किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने की घोषणा की।

  2. लोगों से जुड़ने के लिए साझा किया गया व्हाट्सएप नंबर ब्लॉक।

  3. संवाद जारी रखने हेतु अब गूगल फॉर्म का उपयोग करेंगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राजनीति में आने का एलान करने के एक दिन बाद पूर्व आइएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने लोगों से संवाद का एक और माध्यम तैयार किया है। 29 सितंबर को वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने अपना वाट्सएप नंबर साझा करते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की थी। अब बताया कि संदेशों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि वाट्सएप नंबर अस्थायी रूप से ब्लाक हो गया है।

वर्तमान में एक वाट्सएप ग्रुप में अधिकतम 1024 सदस्यों को जोड़ा जा सकता है। प्रतिदिन के मैसेज की कोई निश्चित संख्या तय नहीं है। यदि किसी ग्रुप में बहुत अधिक मात्रा में एक जैसे मैसेज भेजे जाते हैं, तो वाट्सएप का सिस्टम उसे स्पैम मानते हुए संबंधित नंबर पर अस्थायी रूप से रोक लगा सकता है। हालांकि दिव्या ने अब लोगों की बात उन तक पहुंचती रहे, इसके लिए गूगल फार्म तैयार किया है।

इसमें लोग यह बता सकते हैं कि वे उनकी प्रस्तावित राजनीतिक पहल में किस तरह योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने राजनीति में आने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह उत्तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करेंगी और किसी राजनीतिक दल के साथ जुड़ने के बजाय लोगों के साथ मिलकर काम करेंगी।

यह भी पढ़ें- प्रो. रामगोपाल यादव के पास 14.61 करोड़ की संपत्ति, हलफनामे में सोना, कार और हथियार भी हैं शामिल